24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 55 जवान कोरोना पॉजिटिव, 1 की मौत; अब तक 4,103 संक्रमित

By: Pinki Mon, 22 June 2020 6:08:00

24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 55 जवान कोरोना पॉजिटिव, 1 की मौत; अब तक 4,103 संक्रमित

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां रविवार को कोरोना के 3870 नए केस सामने आए और 186 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 75 हो गई है। उधर, महाराष्ट्र पुलिस पर कोरोना का कहर जारी है। यहां पिछले 24 घंटे पुलिस के 55 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और एक जवान की मौत भी हो गई है। इसी के साथ महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के कुल मामले 4 हजार 103 हो गए हैं। बता दे, शनिवार को 88 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दे, 3000 पुलिस कर्मी ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

बता दे, देश में कोरोना के अब तक 4 लाख 26 हजार 140 मरीज सामने आ चुके है। पिछले 24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बता दे, 4 लाख संक्रमितों में 31.03 % मरीज सिर्फ महाराष्ट्र से हैं। तमिलनाडु में 14.19%, दिल्ली में 13.26%, गुजरात में 6.54% संक्रमित हैं। सबसे कम कोरोना पॉजिटिव मरीज मेघालय में हैं। यहां अब तक 43 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में तीन हजार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हजार 746 हो चुकी है। दिल्ली अब कोरोना मामलों को लेकर दूसरे नंबर पर पहुच गई है, जबकि तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है।

पूरी दुनिया की बात करे तो अब अक 90 लाख 67 हजार 559 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं, अब तक 4 लाख 71 हजार 027 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 48 लाख 50 हजार 475 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका में 23 लाख 56 हजार 655, ब्राजील में 10 लाख 86 हजार 990, रूस में 5 लाख 84 हजार 680 मरीज हैं। वहीं, रोजाना आ रहे मामलों में भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है।अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com