न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 1 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 127 की हुई मौत; देश में 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमित मामले तीन लाख को पार कर चुके है। कोरोना वायरस के कारण देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 9:44:21

महाराष्ट्र में 1 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, आज 127 की हुई मौत; देश में 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमित मामले तीन लाख को पार कर चुके है। कोरोना वायरस के कारण देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब एक लाख से ज्यादा पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। आज 3 हजार 493 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब कोरोना मरीजों की संख्या 101141 हो चुकी है। वहीं, आज 127 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कारण 3717 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का लगातार इलाज भी किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 1 हजार 718 कोरोना मरीजों का इलाज किया गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 47 हजार 796 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं महाराष्ट्र में अब 49 हजार 616 एक्टिव कोरोना केस हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 1 हजार 366 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मुंबई में 55 हजार 451 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है। वहीं मुंबई में 90 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस के कारण 2 हजार 44 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में तीन लाख पार

इसके साथ ही देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख के पार हो चुकी है। देश में सुबह तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2 लाख 97 हजार 535 लोग कोरोना से संक्रमित थे। इन आंकड़ों में महाराष्ट्र के नए कोरोना मरीजों की संख्या जोड़ दी जाए तो देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंचता है। हालांकि सभी राज्यों के डेटा इकट्ठा होने के बाद देश में कोरोना मरीजों के आधिकारिक आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अगले दिन सुबह ही जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। इमसें वह कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा करेंगे। अनलॉक-1 की स्थिति का जायजा भी लेंगे। पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात करेंगे। 16 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बातचीत होगी जबकि 17 जून को केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री या फिर उप-राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इसके पहले 11 जून को उन्होंने मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी, जिसके बाद लॉकडाउन 4।0 का ऐलान किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका