न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / कोरोना मरीजों का आंकड़ा 70 हजार के पार; आज 76 लोगों की हुई मौत, मिले 2361 नए मरीज

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 413 मरीज सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 10:56:37

महाराष्ट्र / कोरोना मरीजों का आंकड़ा 70 हजार के पार; आज 76 लोगों की हुई मौत, मिले 2361 नए मरीज

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 97 हजार 808 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2 हजार 361 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 24 घंटों में कोरोना से 76 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 45 पुरुष और 31 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ महाराष्ट्र में अब तक 2 हजार 362 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हजार 534 है। अब तक 30 हजार 108 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मुंबई से सामने आ रहे है। मुंबई में अब कोरोना संक्रमित 41 हजार 099 हो गए हैं। मुंबई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 हजार 319 है। मुंबई में 16 हजार 985 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुंबई में अभी तक 22 हजार 789 एक्टिव मरीज हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 413 मरीज सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में मई महीने में कोरोना मरीजों की संख्या में 488% इजाफा हुआ। राज्य में मई की शुरुआत में जहां 11,506 पॉजिटिव केस थे, वहीं महीना खत्म होने पर ये संख्या 67,655 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में इस वक्त 36,031 एक्टिव मरीज हैं।

महाराष्ट्र में मई के पहले हफ्ते में कोरोना मरीजों की संख्या 12.76% बढ़ी। 10 मई को खत्म हुए दूसरे हफ्ते में 52.47%, 17 मई को खत्म हुए तीसरे हफ्ते में 41.25% और 31 मई को खत्म हफ्ते में कोरोना मरीजों की ग्रोथ रेट 28.46% रही।

अनलॉक-1 के लिए तैयार महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर तीन फेज में पूरे राज्य को खोलने का ऐलान किया है। इसे ‘मिशन स्टार्ट अगेन' नाम दिया गया। इसके तहत 3 जून‌, 5 जून और 8 जून को राज्य को अनलॉक किया जाएगा। हालांकि, पूरे राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। खास बात ये है कि जिन उद्योगों को खोला जा रहा है उसके लिए किसी की अलग से परमिशन नहीं लेनी होगी। मुंबई और एमएमआर रीजन की महानगरपालिकाओं, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला, अमरावती और नागपुर महापालिका क्षेत्र में लॉकडाउन में काफी हद तक छूट दी गई है। आउटडोर एक्टिविटी के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं। दुकानों के लिए ऑड-ईवन समेत कई नियम बनाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका