न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से जंग / महाराष्ट्र ने मांगी केरल से मदद, कहा - तुरंत भेजे अनुभवी डॉक्टर और नर्स

मुंबई में बनने वाले नए 60 बेड वाले अस्पताल के लिए डॉक्टरों और नर्सों की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 10:05:31

कोरोना से जंग / महाराष्ट्र ने मांगी केरल से मदद, कहा - तुरंत भेजे अनुभवी डॉक्टर और नर्स

कोरोना वायरस के संक्रमित मामले आज पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र जूझ रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। रविवार को 3041 नए संक्रमित मामले सामने आए इसके साथ ही आज 58 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हजार को पार कर गई है। वहीं, इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में केरल सरकार की मदद की अपील की है। महाराष्ट्र ने कहा कि वे मुंबई में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स भेजें। दरअसल, मुंबई में बनने वाले नए 60 बेड वाले अस्पताल के लिए डॉक्टरों और नर्सों की जरूरत है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पिछले हफ्ते केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लंबी बातचीत की। इस दौरान केरल में कोरोना वायरस के मामलों से निपटने के तौर तरीकों और मॉडल पर चर्चा की गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 3041 केस मिले हैं जबकि इस अवधि में 58 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार 231 हो चुकी है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक महाराष्ट्र में फिलहाल 33 हजार 988 सक्रिय केस हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से मुंबई के हालात बहुत खराब हैं। शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के अंक को पार कर गया है। मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार 542 हो चुका है जबकि 988 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से दम तोड़ चुके हैं। मुंबई में बीते 24 घंटे में 1 हजार 725 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि इलाज के बाद राज्य में अब तक 14 हजार 600 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 1196 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

अभी और बढ़ेगा कोरोना का कहर

वहीं, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को जनता को संबोधित किया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने ईद पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा लोग घर पर ही ईद मनाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना के और भी मरीज बढ़ेंगे। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा सभी को इस लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए सरकार हर हद तक काम करने को तैयार है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहले चेतावनी दी गई थी कि मई में महाराष्ट्र में कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज हो सकते है लेकिन हम इसे काबू कर पाए और इतना नहीं बढ़ने दिया। सभी लोग कोरोना से डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'एक सही बात बता रहा हूं कि कोरोना का प्रभाव अब तेजी से बढ़ेगा। आने वाले दिनों में और भी मामले बढ़ेंगे। इसे लेकर घबराने की जरूरत नही है। सभी को इस लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। कोरोना का यह संकट मार्च से शुरू हुआ। अब हम देख रहे हैं इसकी संख्या बढ़ रही है। हमें क्यों लोगों से अंतर रखना है इसे लेकर लगातार आप सभी को जानकारी दी जा रही है। कोरोना के साथ कैसे जिएं ये सभी को बताया गया है। मास्क के साथ साथ बताए गए सभी नियम का पालन करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका