न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र / टूटे सारे रिकॉर्ड, आज मिले 7 हजार से ज्‍यादा कोरोना मरीज; कुल आंकड़ा 2 लाख के पार

महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना मरीज मिल रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 11:24:16

महाराष्‍ट्र / टूटे सारे रिकॉर्ड, आज मिले 7 हजार से ज्‍यादा कोरोना मरीज; कुल आंकड़ा 2 लाख के पार

महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना मरीज मिल रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो रिकॉर्ड 7074 नए मरीज मिले है। वहीं, आज 295 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 2,00,064 हो गई है। इस महामारी से राज्‍य में अभी तक 8 हजार 671 लोग जान गंवा चुके हैं। मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है। यहां अभी तक अकेले 83237 मामले सामने आ चुके हैं और 4 हजार 830 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, मुंबई के धारावी इलाके में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के केवल दो नये मामले आए और इसके साथ ही वहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2 हजार 311 हो गयी है। बृहन्मुंबई महानगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय निकाय ने पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा देना बंद कर दिया है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि धारावी में अब केवल 519 लोग हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 1 हजार 704 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,163 नए मामले सामने आए है। यहां कुल पीड़ितों की संख्या 83,237 हो गई है। वहीं, आज 68 लोगों की मौत भी हुई है। उपचार के बाद 1,071 लोगों को घर भेजा गया है। अब तक मुंबई में 53,463 और राज्य में 1,08,082 लोग रोग मुक्त हो चुके हैं।

पुणे के महापौर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को कहा कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मोहोल ने ट्वीट किया कि हल्का बुखार होने के बाद उन्होंने जांच कराई और जांच में उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उनका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि भाजपा नेता शहर में अस्पतालों और कोरोना वायरस संक्रमण वाले स्थानों के लगातार दौरे कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री