न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 14 दिन में डबल हो रहे केस, पुलिसवाले और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित

महाराष्ट्र में मुंबई का हाल बेहाल है। मुंबई में सबसे अधिक कोरोना मरीज हैं, लेकिन यहीं कोरोना टेस्ट भी देश में सबसे ज्यादा हुए हैं। यहां राज्य के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 1:32:51

महाराष्ट्र में 14 दिन में डबल हो रहे केस, पुलिसवाले और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित

देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है। आज संक्रमित मरीजों की संख्या 1,51,767 तक गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है। यहां, बीते 24 घंटे में 97 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमण से होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1792 तक पहुंच गया। मंगलवार को 2091 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है। हालांकि, कुल एक्टिव केस 36,004 हैं। महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी अजोय मेहता ने बताया कि राज्य में 70-80% कोरोना केस ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। वहीं, संक्रमितों का डबलिंग रेट 14 दिन का हो गया है। पहले कोरोना मरीजों की संख्या 3 दिन में दोगुनी हो जाती थी। मेहता ने बताया कि शुरुआत में राज्य में दो ही टेस्टिंग लैब थीं। एक केंद्र और एक राज्य सरकार की। लेकिन, अब राज्य में 72 लैब में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। आने वाले महीने में लैब की संख्या 100 तक होंगी।

मुंबई का हाल बेहाल

महाराष्ट्र में मुंबई का हाल बेहाल है। मुंबई में सबसे अधिक कोरोना मरीज हैं, लेकिन यहीं कोरोना टेस्ट भी देश में सबसे ज्यादा हुए हैं। यहां राज्य के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले है। मुंबई में बीते 24 घंटे में 39 लोगों की जान गई। इसके अलावा, ठाणे में 15, कल्याण में 10, पुणे में 8, सोलापुर में 7, औरंगाबाद और मीरा भायंदर में 5-5, मालेगांव और उल्हासनगर में 3-3, नागपुर, रत्नागिरी में एक-एक मरीज की मौत हुई। मृतकों में 63 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 67% मरीजों में डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और ह्रदयरोग जैसी समस्याएं थीं।

बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि यहां प्रति 10 लाख लोगों पर 13 हजार का कोरोना टेस्ट हो रहा है। वहीं, दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 4,800 और गुजरात में 1200 की जांच हो रही।

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी भी कोरोना का शिकार हो रहे है। अब तक 1,889 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। बीते 24 घंटे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 20 हो गई। महाराष्ट्र में 207 अधिकारी और 1,682 कर्मचारी संक्रमित है। अच्छी बात यह है कि 838 पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर घर वापस लौटे हैं। इनमें 67 अधिकारी हैं। अधिकांश मौतें लॉकडाउन का पालन करवाने के दौरान संक्रमित होने से हुई हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक मास्क नहीं पहनने के 2207 मामले दर्ज किए हैं। मुंबई में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना मरीज हैं। 1,031 पुलिसकर्मी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

भारत में दो हफ्ते में 74 हजार से डेढ़ लाख हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा

भारत में पिछले दो हफ्तों में मरीजों का आंकड़ा दोगुने से अधिक हो गया है। 13 मई 2020 को देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 74,281 थी, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। वहीं, 13 मई तक 2,415 लोगों की मौत हुई थी, जो अब 4337 हो गई है। 13 मई के आंकड़ों की बात करे तो उस दिन 3525 नए केस सामने आए थे और 122 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 74 हजार 281 हो गया था, जिसमें 2415 लोगों की मौत हुई थी। 13 मई तक कोरोना से जंग जीतने वालों का आंकड़ा 24 हजार 385 था।

वहीं, आज यानी 27 मई के आंकड़ों की बात करें तो अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1,51,767 है, जिसमें से 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 20 मई से देश में कोरोना के हर रोज 5000 से अधिक मामले आ रहे हैं।

तारीख - केस

20 मई - 5611
21 मई - 5609
22 मई - 6088
23 मई - 6654
24 मई - 6767
25 मई - 6977
26 मई - 6535
27 मई - 6387

पिछले एक हफ्ते से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा औसतन 150 है।

तारीख - मौतें

20 मई - 140
21 मई - 132
22 मई - 148
23 मई - 137
24 मई -147
25 मई -154
26 मई - 146
27 मई - 170

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका