न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए कोरोना के इतने नए मामले; 44 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित

देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। वहीं राज्य में इस बीमारी से अब तक 12583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 9:57:52

इस राज्य में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए कोरोना के इतने नए मामले;  44 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 24 हजार 73 हो गई है। संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) में सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44582 हो गया है। नए मामलों में 1751 केस मुंबई से है। इसके बाद मुंबई में कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 27251 पर पहुंच गया है जबकि 909 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में आज संक्रमण से 63 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 1517 हो गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। वहीं राज्य में इस बीमारी से अब तक 12583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

धारावी ने बढ़ाई चिंता, 1,425 संक्रमित

धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले धारावी में सामने आए हैं। यहां कोरोना के अब तक 1478 मामले आ चुके हैं और 56 मौतें हो चुकी हैं। यह सब मुंबई को भारी नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि भीड़ के कारण वायरस को फैलने से रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा है।

शुक्रवार को 63 की हुई मौत

कोरोना के कारण शुक्रवार को जिन 63 लोगों ने जान गंवाई उनमें 27 मुंबई, 9 पुणे, 7 जलगांव, सोलापुर से 5, वसई से 3, औरंगाबाद से 3, मालेगांव से एक, ठाणे से 1, कल्याण से 1, उल्हासनगर से 1, पनवेल से 1, नागपुर से 1 और अन्य राज्य के 2 लोगों की मुम्बई में मौत हुई है। मृतकों में 37 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं।

विलासराव देशमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान में विषाणु विज्ञान संस्थान के प्रमुख डॉक्टर विजय चिंचोलकर ने कहा कि एक व्यक्ति यहां लेबर कॉलोनी में संक्रमित पाया गया है, जो कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बीदर से आया है। दूसरा व्यक्ति कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट उदगिर में संक्रमित पाया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सभी बड़े हॉस्पिटल में बेड रिजर्व किए

सरकार ने गुरुवार रात एक नोटिफिकेशन जारी कर राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में 80% से अधिक बेड ले लिए। अब सरकार को 4400 बेड की सुविधा मिल गई है। राज्य सरकार ने इन अस्पतालों में इलाज के लिए फीस भी निर्धारित की है। इसमें धर्मार्थ ट्रस्टों के अस्पताल भी शामिल हैं। सरकार ने जिन अस्पतालों में बेड रिजर्व किए हैं, उनमें मुंबई के एचएन रिलायंस, लीलावती, ब्रीच कैंडी, जसलोक, बॉम्बे हॉस्पिटल, भाटिया, वॉकहार्ट, नानावती, फोर्टिस, एलएच हीरानंदानी और पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल शामिल है।

1666 पुलिसकर्मी संक्रमित

महाराष्ट्र में आम जनता के अलावा कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी भी इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अब तक 1666 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 183 ऑफिसर हैं और 1483 अन्य पुलिसकर्मी हैं। राज्य में 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों को छुट्टी पर भेजा गया है। वहीं, सरकार ने मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को 65 लाख रुपए देने की घोषणा की है। शुक्रवार दोपहर तक राज्य में कोरोना संक्रमण संक्रमण से 16 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 3 दिन में 6 पुलिसकर्मियों की जान गई है। शुक्रवार को विले पार्ले पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण फडतरे भी कोरोना की जंग हार गए। मुंबई पुलिस की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले गुरुवार को ठाणे के एक एएसआई ने मुंबई में दम तोड़ दिया था। वहीं, पुणे में भी एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। दोनों पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहे थे। इससे पहले बुधवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

मेट्रो को चलाने की तैयारी

मुंबई मेट्रो ने सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए प्रोटोकॉल तैयार करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मुंबई मेट्रो ने वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो मार्ग पर अपनी ट्रेनों की तस्वीरें जारी कीं। जहां सीटों पर स्टिकर लगाए गए हैं, जिसमें एक के बाद एक सीटें खाली छोड़ी गई हैं। इसके 16 रैक पर बैठने की व्यवस्था है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका