न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार, 698 मरीजों की हुई मौत

राजधानी भोपाल में शनिवार को 140 नए मामले सामने आए। ये अब तक एक दिन में मिले कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 2:01:26

मध्य प्रदेश / कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार,  698 मरीजों की हुई मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार 222 हो गई है। अब तक 14 हजार 514 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हजार 870 तक पहुंच गई है। इसी तरह प्रदेशभर में 9 नई मौतें हुईं। अब तक 698 मरीजों की जान गई है।

भोपाल में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 140 पॉजिटिव मिले

राजधानी भोपाल में शनिवार को 140 नए मामले सामने आए। ये अब तक एक दिन में मिले कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं। अगर इसमें चार रिपीट पॉजिटिव जोड़ लें तो ये संख्या 144 हो जाती है। इसके पहले शुक्रवार को 113 और गुरुवार को 135 कोरोना संक्रमित मिले थे। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को ही 4 हजार के पार पहुंच गई थी। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हजार 224 पहुंच गई है। इनमें से 2 हजार 866 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। यहां अब तक 129 मरीजों की जान जा चुकी है। लगभग एक हजार से अधिक एक्टिव कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। भोपाल और मध्य प्रदेश में अनलॉक 2 के बाद कोरोना मरीजों में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। यहां पर 7 दिन के अंदर कोरोना के 752 नए पॉजिटिव मिले हैं। ये संख्या हर रोज बढ़ रही है। इसका सिलसिला बीते रविवार से शुरू हुआ था, उस दिन 106 केस आए थे। इसके बाद सोमवार को 83, मंगलवार को 97 और बुधवार 75, गुरुवार को 135 और शुक्रवार को 113 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज चिरायु अस्पताल से 39 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो गए।

भोपाल में नए शहर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा

अब नए शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 4 दिनों में हबीबगंज में 42, शाहपुरा में 27 व कोलार में 18 मरीज बढ़े हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि जहां संक्रमण व लापरवाही बढ़ रही है, वहां विशेष लॉकडाउन किया जाएगा। हबीबगंज क्षेत्र में दो हफ्ते से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा 66 एक्टिव केस हैं। अरेरा कॉलोनी में अब तक 100 से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। यहां ई-4-5, 1100 क्वार्टर, मीरा नगर, चार इमली, शिवाजी नगर में मरीज मिल रहे हैं। वहीं, शाहपुरा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को महज 6 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 27 पर पहुंच गए हैं। यहां बावड़ियाकलां समेत शाहपुरा ए सेक्टर, रोहित नगर, ग्रीन हाईट्स, सहयोग विहार, आकृति ईको सिटी और फ्लेमिंगो समेत अन्य इलाकों में भी लगातार मरीज सामने आ रहे हैं।

कोलार थाना क्षेत्र की बात कर तो यहां संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहां 13 जुलाई को एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 20 थी, जो अब बढ़कर 38 पर पहुंच गई है। पिछले चार दिनों में यहां 18 नए पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। यहां एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। दानिशकुंज, सर्वधर्म, ललितानगर, प्रियंका नगर, सिग्नेचर रेसीडेंसी और धौली खदान इलाके में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।

ग्वालियर में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

ग्वालियर में पिछले दो सप्ताह में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इस अवधि में 1 हजार 131 संक्रमित सामने आए। सबसे ज्यादा 427 संक्रमित ग्वालियर पूर्व विधानसभा में है। उसके बाद 356 संक्रमित उपनगर ग्वालियर क्षेत्र के हैं। पिछले माह तक शहर के हॉट स्पॉट बने मुरार में अब संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मरीजों की संख्या 325 है। इसके अलावा 23 मरीज शहर से सटे इलाकों के हैं। संक्रमण बढ़ने के कारण जिले में अभी भी 361 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। 24 मार्च से 588 जोन बन चुके हैं और निर्धारित अवधि बीतने के बाद 227 कंटेनमेंट जोन को खत्म कर दिया गया। इनमें सबसे ज्यादा उप नगर ग्वालियर क्षेत्र में बने हैं। इनमें गांधी नगर से लेकर हजीरा, किलागेट, आनंदनगर, घोसीपुरा, बहोड़ापुर आदि क्षेत्र आते हैं। यहां पर अभी 127 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। दूसरे नंबर पर लश्कर है। यहां 115 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें कंपू, सिंकदर कंपू, झांरी रोड और चंद्रबदनी नाका प्रमुख हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय