न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोटा में जूस पीकर 9 लोग हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

कोटा में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के चौपाटी बाजार स्थित एक जूस सेंटर (Juice center) की दुकान से जूस पीने से 9 लोग कोरोना संक्रमित हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 4:09:46

राजस्थान / कोटा में जूस पीकर 9 लोग हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

राजस्थान में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार सुबह कोरोना के 127 नए मरीज सामने आए। इनमें अलवर में 38, धौलपुर में 30, जयपुर में 13, कोटा में 12, सीकर में 10, अजमेर में 5, उदयपुर में 4, बीकानेर और झुंझुनू में 3-3, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, नागौर और सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। दूसरे राज्य से आए 4 लोगों भी संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16 हाजर 787 पहुंच गया।

जूस पीने से हुए संक्रमित

वहीं, कोटा में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के चौपाटी बाजार स्थित एक जूस सेंटर (Juice center) की दुकान से जूस पीने से 9 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। इस सूचना के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया और जूस सेन्टर को बंद करवा दिया गया।

अनलॉक 1.0 में छूट मिलने के बाद खाने-पीने की चीजों के लिए मशहूर कोटा के छावनी चौराहे के पास स्थित चैपाटी का एक जूस सेंटर भी खुलने लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस जूस सेंटर से जूस पीया। इसी बीच इस जूस सेंटर का एक कर्मचारी अस्वस्थ हो गया। इसके बाद जब उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला।

इसके बाद विभाग ने एक नोटिस जारी करके उन सभी लोगों से जूस सेंटर पर कोरोना जांच के लिए लगने वाले शिविर में पहुंचने का आग्रह किया। जिन्होंने इस अवधि में इस जूस सेंटर पर जूस पीया था। उनमें से कई लोगों ने दिन भर लाइन में लगकर शिविर में कोरोना की जांच कराई। इनमें दो महिलाओं सहित 9 लोग कोरोना पॉजीटिव पाये गये।

बता दें कि शुक्रवार को कोटा में एक बहू को उसके सुसराल पक्ष के लोगों ने कोरोना पीड़ित बताकर घर से बाहर निकाल दिया था। पीड़ित बहू ने अब अपने बचाव के लिए अब पुलिस की शरण ली है। उसने महिला थाने में अपनी सास, ननद और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री