न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / 24 घंटे में मिले 132 नए संक्रमित; कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 1553; क्वारैंटाइन में रह रहे युवक ने लगाई फांसी

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 132 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 हजार 553 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 3:21:56

 झारखंड / 24 घंटे में मिले 132 नए संक्रमित; कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 1553; क्वारैंटाइन में रह रहे युवक ने लगाई फांसी

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 132 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 हजार 553 हो गई है। राज्य में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ता देख स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि कोरोना मरीजों के बढ़ने की ऐसी ही रफ्तार रही तो इस महीने के अंत तक संक्रमितों की संख्या 5 हजार के आसपास पहुंच सकती है। ऐसे में आने वाले 15-20 दिन काफी अहम होंगे। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में संक्रमण दर और ग्रोथ रेट के आधार पर 15 जून तक 1 हजार 650 केस मिलने की संभावना जताई थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार के आसपास पहुंच सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह में डबलिंग रेट गिरकर 7.27% पर आ गई है। यानी हर सात दिन में मरीज डबल हो जा रहे हैं। राष्ट्रीय औसत के विपरीत राज्य में ग्रोथ रेट 10 से ज्यादा हो गया है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जून के अंत तक मरीजों की संख्या पांच हजार के आसपास पहुंचने का आकलन कर रहा है।

होम क्वारैंटाइन में रह रहे युवक ने लगे फांसी

उधर, सिमडेगा में बुधवार रात होम क्वारैंटाइन में रह रहे एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। होम क्वारैंटाइन में रहने के बावजदू वह गांव में आयोजित सरना पूजा में गया था। वहां से शराब पीकर लौटा तो पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी मारपीट के डर से पड़ोसी के घर जा छिपी। देर रात तक पत्नी नहीं लौटी तो युवक ने गुस्से में आकर घर के सामने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। युवक केरल से एक जून को लौटा था। दो जून से उसे होम क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा गया था।

सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण

कोरोना वायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1553 है। इनमें बोकारो के 28, चतरा के 29, देवघर के 10, धनबाद के 114, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 216, गढ़वा के 88, गिरिडीह के 54, गोड्डा के एक, गुमला के 71, हजारीबाग के 130, जामताड़ा के 29, खूंटी के 16, कोडरमा के 90, लातेहार के 45, लोहरदगा के 37, पाकुड़ के 30, पलामू के 38, रामगढ़ के 94, रांची के 155, साहेबगंज के 3, सरायकेला के 27, सिमडेगा के 209 और पश्चिमी सिंहभूम के 37 मरीज शामिल हैं।

अब तक राज्य में 10 मरीजों की मौत

राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 है। इनमें रांची के 5, बोकारो के 2 जबकि सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को अपने आंकड़े में शामिल नहीं किया है।

राज्य में अब तक 592 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 592 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 20, चतरा के एक, देवघर के पांच, धनबाद के 52, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 50, गढ़वा के 58, गिरिडीह के 20, गोड्डा के एक, गुमला के 17, हजारीबाग के 84, जामताड़ा के दो, खूंटी के 4, कोडरमा के 36, लातेहार के 20, लोहरदगा के 14, पाकुड़ के 5, पलामू के 27, रामगढ़ के 10, रांची के 123, सरायकेला के 06, साहेबगंज के एक, सिमडेगा के 34 और पश्चिमी सिंहभूम के 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

राज्य में कुल संक्रमितों में 1186 प्रवासी

राज्य के कुल कोरोनावायरस संक्रमितों में 1186 लोग प्रवासी हैं। इनमें बोकारो के 9, चतरा के 23, देवघर के 06, धनबाद के 106, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 146, गढ़वा के 82, गिरिडीह के 29, गुमला के 66, हजारीबाग के 118, जामताड़ा के 26, खूंटी के 14, कोडरमा के 78, लातेहार के 44, लोहरदगा के 31, पाकुड़ के 17, पलामू के 27, रामगढ़ के 93, रांची के 27, साहेबगंज के तीन, सरायकेला के 28, सिमडेगा के 175 और पश्चिमी सिंहभूम के 34 प्रवासी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका