जम्मू-कश्मीर / कोरोना से आज दो लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 38; 3 हजार से ज्यादा संक्रमित

By: Pinki Sat, 06 June 2020 8:20:48

जम्मू-कश्मीर /  कोरोना से आज दो लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 38;  3 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,36,657 हो गई है। जबकि अब तक इस वायरस की वजह से 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 1,14,073 मरीज रिकवर हुए हैं। यानी कि उनका इलाज सफल रहा और वो ठीक होकर घर लौट चुके हैं। उधर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत शोपियां जिले में हुई है , जिनकी उम्र 70 साल थी। वहीं दूसरी मौत जम्मू में हुई। यहां पर 62 साल की एक महिला ने दम तोड़ दिया। दोनों अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। इन दो मौतों के साथ जम्मू और कश्मीर में कोरोना से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार के पार चली गई है।

सीडी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सलीम तक ने कहा कि शोपियां जिले से शुक्रवार को एक मरीज आए थे। उनकी उम्र 72 साल थी। शनिवार को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

वहीं जीएमसी जम्मू के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ कीर्ति भूषण ने बताया, 62 वर्षीय महिला मिरन साहिब जम्मू से आई थीं। उन्हें 24 मई को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। वो हृदय और हड्डी संबंधी परेशानी झेल रही थीं। शनिवार को उनकी मौत हो गई।

इन दो मौतों के साथ ही मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। अब तक श्रीनगर में सबसे अधिक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बारामूला में सात, अनंतनाग में पांच, कुलगाम में 4, शोपियां और जम्मू में 3-3, बडगाम में 2, जबकि बांदीपोरा, कुपवाड़ा, डोडा और उधमपुर में 1-1 मौतें हुई हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com