न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / 2499 कुल केस, 1942 हुए ठीक इनमें 1752 डिस्चार्ज; आज 15 साल की एक बच्ची की हुई मौत

जयपुर शहर की बात करे तो यहां संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को 2 हजार 499 हो गई है। इनमें से 1 हजार 942 मरीज रीकवर हो गए हैं। इनमें 1 हजार 752 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद अब शहर में 430 एक्टिव केस हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 5:21:55

जयपुर / 2499 कुल केस, 1942 हुए ठीक इनमें 1752 डिस्चार्ज; आज 15 साल की एक बच्ची की हुई मौत

राजस्थान में शनिवार सुबह कोरोना के 118 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 39, पाली में 34, जयपुर में 19, अजमेर में 5, नागौर में 4, चूरू, डूंगरपुर और कोटा में 3-3, अलवर, बाड़मेर और टोंक में दो-दो, झालावाड़ और दूसरे राज्य से आए एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं, आज 3 की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 2 और पाली में 1 मौत दर्ज की गई। आज के आंकड़े मिलाकर राजस्थान में कुल संक्रमितो का आंकड़ा 12 हजार 186 पहुंच गया। वहीं अब तक कुल 275 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जयपुर शहर की बात करे तो यहां संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को 2 हजार 499 हो गई है। इनमें से 1 हजार 942 मरीज रीकवर हो गए हैं। इनमें 1 हजार 752 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद अब शहर में 430 एक्टिव केस हैं।

संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में शनिवार को 19 नए केस सामने आए। वहीं, दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या 125 हो गई।

15 साल की एक बच्ची की हुई मौत

शनिवार को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में गांधी नगर में 15 साल की एक बच्ची और शास्त्री नगर में रहने वाली 78 वर्षीया एक महिला शामिल है।

मेडिकल वाॅरियर्स एक रेजीडेंट डॉक्टर पॉजिटिव पाई गई। वह एसएमएस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। इसके अलावा चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल से एक और महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट से तीन महिला स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई। इसी तरह, सोढाला महादेव नगर, झोटवाड़ा, विराट नगर में जयसिंहपुरा में संक्रमित मिले।

इसके अलावा ज्योति नगर में कठपुतली नगर कच्ची बस्ती में दो केस, टोंक रोड पर बरकत नगर, विधायकपुरी थाना इलाके में चार केस मिले। इनमें संगम टावर और हथरोई फोट के आसपास के रहने वाले हैं। ब्रह्मपुरी इलाके में गांधी कॉलोनी में एक और पॉजिटिव केस सामने आया। इससे पहले भी गांधी कॉलोनी में करीब छह केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा शास्त्री नगर, जालूपुरा, चांदपोल बाजार, शास्त्री नगर, सांगानेर, जगतपुरा और मालवीय नगर में नए संक्रमित केस मिले।

जयपुर में कोरोना के नए संक्रमित मिलने से कमिश्नरेट के 14 थाना इलाके में 20 जगह आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 8 जगह से कर्फ्यू हटा लिया गया। अब कमिश्नरेट के 52 थाना इलाके में 234 जगह पर आंशिक कर्फ्यू है। वहीं, शहर में फिर से शादियों की रौनक लौटने वाली है। इस माह 15 जून से 1 जुलाई के बीच होने वाली शादियों के लिए जयपुर, सांगानेर और आमेर एसडीएम के यहां अब तक करीब डेढ़ हजार शादियों की परिवारजनों की ओर से सूचनाएं दी गई है। जिला प्रशासन शादियों के लिए सशर्त अनुमति प्रदान कर रहा है। एक हजार और शादियों की अनुमति के आवेदन कतार में है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 499 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 123 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 937, पाली में 721, उदयपुर में 597, कोटा में 544, नागौर में 531, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 409, झालावाड़ में 341, सीकर में 348, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 266, टोंक में 180, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 186, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 202, चूरू में 183, बीकानेर में 121, जैसलमेर में 93 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 119, मरीज मिले हैं।

अलवर में 249, धौलपुर में 96, दौसा में 76, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 54, करौली में 36, हनुमानगढ़ में 34, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 19, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 59 लोग पॉजिटिव मिले।

275 लोगों की हुई मौत

सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में हुई है। यहां 125 लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा चुकी है। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12, भरतपुर में 12, नागौर में 8, पाली में 7, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में दो-दो धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 16 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री