न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / कोरोना से 100 लोगों की हुई मौत, कुल 2126 संक्रमित

जयपुर से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा आज बुधवार को 100 हो गया है। आज चार लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 10:18:46

जयपुर / कोरोना से 100 लोगों की हुई मौत, कुल 2126 संक्रमित

जयपुर से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा आज बुधवार को 100 हो गया है। आज चार लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। वहीं, 55 नए केस सामने आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हजार 126 (इटली के दो नागरिक सहित) पहुंच गई। बुधवार को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जौहरी बाजार निवासी एमएमएस अस्पताल में कार्यरत महिला कंप्यूटर ऑपरेटर, घाटगेट और जौहरी बाजार निवासी 3 वार्ड ब्वाय, आनंदपुरी मोतीडूंगरी रोड निवासी जेके लॉन अस्पताल में कार्यरत एक नर्सिंग स्टॉफ, एसएमएस अस्पताल के 2 सिक्यूरिटी गार्ड, जेके लोन अस्पताल का वार्ड ब्वाय, कांवटिया अस्पताल में कार्यरत एक महिला रेजीडेंट, सोढाला निवासी एसएमएस अस्पताल की लैब में कार्यरत 2 कर्मचारी, महिला चिकित्सालय में कार्यरत रेजीडेंट भी संक्रमित पाए गए।

राजधानी जयपुर से राहत देने वाली खबर यह है कि यहां कुल 2 हजार 126 में से 290 केस ही एक्टिव है। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। यहां 1 हजार 734 केस रिकवर हो चुके है। इनमें 1 हजार 528 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमितों के केस मिलने की वजह से पुलिस कमिश्नरेट के 44 थाना इलाकों में 133 चिन्हित स्थानों में आंशिक कर्फ्यू जारी है।

आज इन जगहों पर लगा कर्फ्यू

बुधवार को नए पॉजिटिव केस सामने आने पर सुभाषचौक, नाहरगढ़, भट्‌टा बस्ती, शास्त्री नगर, जालुपूरा, आदर्श नगर, झोटवाड़ा व सदर इलाकों में चिन्हित जगहों पर कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। शहर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी के लिए आवागमन बंद किया गया है।

राज्य में आज 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल 9 हजार 652 संक्रमित

वहीं, राजस्थान की बात करें तो बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 652 तक पहुंच गई है। आज मिले मामलों में भरतपुर में 88, जयपुर में 55, जोधपुर में 20, पाली और नागौर में 19-19, अलवर में 13, झालावाड़ में 10, सीकर में 7, अजमेर में 6, डूंगरपुर में 5, कोटा में 4, टोंक, सिरोही, धौलपुर, दौसा, बारां और राजसमंद में 3-3, उदयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, भीलवाड़ा और करौली में दो-दो चित्तौड़गढ़ में एक संक्रमित मिले। वहीं, 4 दूसरे राज्यों से आए व्यक्ति भी पॉजिटिव आए। वहीं आज 6 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में चार, जोधपुर और बारां में एक-एक मौत हुई। जिसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 209 पहुंच गया। इससे पहले राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 273 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 70, जोधपुर में 44, जयपुर में 42, झालावाड़ में 23, पाली और कोटा में 13-13, सिरोही में 12, अलवर में 10, भीलवाड़ा में 8, दौसा में 7, झुंझुनू में 6, सीकर में 5, उदयपुर में 4, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में तीन-तीन, धौलपुर, बीकानेर और चूरू में दो-दो, गंगानगर, अजमेर, टोंक में एक-एक संक्रमित मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ