न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / अब तक 4575 लोग हुए कोरोना संक्रमित; 218 की हुई मौत

इंदौर में शुक्रवार रात तक 32 नए पॉजिटिव मरीज मिले और चार लोगों की मौत हुई है। शहर में अब तक कोरोना के 4575 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 218 लोगों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 2:58:35

इंदौर / अब तक 4575 लोग हुए कोरोना संक्रमित; 218 की हुई मौत

इंदौर में शुक्रवार रात तक 32 नए पॉजिटिव मरीज मिले और चार लोगों की मौत हुई है। शहर में अब तक कोरोना के 4575 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 218 लोगों की मौत भी हुई है। राहतभरी बात यह है कि लगातार कोरोना पेशेंट ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब तक 3397 मरीज काेरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। अभी जिले में 960 एक्टिव मरीज हैं। होटल और गार्डन में क्वारैंटाइन 4405 लोग भी अब घर लौट चुके हैं।

अस्पतालों से मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 12 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर को चले गए। इसमें 4 साल की अर्या से लेकर 67 वर्षीय बुजुर्ग बालकृष्ण सोनी को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर विदाई दी। कोरोना सर्वे में 15 से 20 किमी दूर ड्यूटी करने जा रहे शिक्षकों को अब राहत दी जाएगी। कर्मचारी संगठनों ने जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर को इस बारे में ज्ञापन दिया था। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के हरीश बोयत, शासकीय अध्यापक संघ के प्रवीण यादव, अशोक मालवीय, अपाक्स के रमेश यादव ने बताया जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना ने चर्चा में बताया कि ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी बदलकर नजदीक लगाएंगे।

भोपाल / फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले

उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां संक्रमण के मामले एक बार फिर तेज हो गए है। भोपाल में शनिवार सुबह कोरोना के 40 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 688 हो गई है। शनिवार को मिले मरीजों में शाहजहांनाबाद में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित मिले। वहीं, इब्राहिमपुरा में 4 मरीज, जिनमें 3 एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके साथ ही शबरी नगर में 3, खानूगांव में 2, विजयनगर में 3 और अशोकागार्डन, जुमेराती गेट से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 5 दिन बाद आज पहली बार ऐसा रहा कि राजभवन में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। यहां पर अब तक 37 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जिसमें ज्यादातर सुरक्षा कर्मचारी हैं। परिसर में निवास करने वाले 58 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया है। अब तक 2 हजार 11 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए है। इसके अलावा संक्रमण से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 लोग आज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में अब 416 लोगों का अस्पतालों में, 65 का होम आइसोलेशन में और अन्य का संस्थागत क्वारैंटाइन सेंटर में इलाज चल रहा है।

वहीं, पूरे राज्य की बात करे तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नए मरीज सामने आए। इसके साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 798 तक पहुंच गई, जबकि चार नई मौतों की पुष्टि हुई। अब तक 546 मरीज बीमारी से जान गंवा चुके हैं। अब तक कुल 9 हजार 804 स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस में सबसे ज्यादा इंदौर और मुरैना में 36-36 मरीज मिले। राजधानी भोपाल में शनिवार को 31 मरीज मिले। शुक्रवार को इंदौर में 3 और धार में एक मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका