न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 3752 मामले बढ़े; इस बार योग दिवस की थीम रहेगी - ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 589 हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 3 हजार 752 केस बढ़े।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 10:35:46

महाराष्ट्र  में एक दिन में सबसे ज्यादा 3752 मामले बढ़े; इस बार  योग दिवस की थीम रहेगी - ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 589 हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 3 हजार 752 केस बढ़े। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 504 हो गया है। तमिलनाडु में भी 2141 नए मरीज सामने आए। उधर, दिल्ली के बाद अब उत्तरप्रदेश और हरियाणा में भी कोरोना जांच फीस 2 हजार 400 रुपए हो सकती है।

गृह मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि दिल्ली की तरह NCR के सभी जिलों में भी कोरोना टेस्ट (Coronavirus Test ) रेट कम कर दिए जाएं। उन्होंने 2400 रुपये में कोरोना टेस्ट करने के आदेश दिए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'अगर कोरोना टेस्ट की कीमत यूपी और हरियाणा में अधिक लगे तो वह आंतरिक परामर्श के बाद अपनी कीमतें कम करने का फैसला ले सकते हैं।' अमित शाह ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आम रणनीति के तहत काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी टेस्ट कराना चाहते हैं, उनका टेस्ट करें।

‘घर पर योग, परिवार के साथ योग

उधर, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य की देखभाल पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना के कारण योग करने का चलन भी बढ़ेगा। बता दें कि कोरोना वायरस महासंकट के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इस बार बिल्कुल अलग तरह से किया जाएगा। भारत सरकार ने इससे पहले ऐलान किया था कि इस बार योग दिवस पर बड़ी संख्या में लोग एक साथ नहीं जुटेंगे। बल्कि लोगों से अपने घरों में ही योग करने की अपील की जाएगी। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि इस बार कोरोना वायरस की वजह से योग दिवस पर बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा, 21 जून को लोगों से डिजिटल योग करने की अपील की जाएगी। इस साल की थीम रहेगी, ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की। इस लैब को देश के दूर-दराज इलाकों में भी भेजा जा सकेगा। इसके जरिए रोजाना 300 ज्यादा टेस्ट हो सकेंगे। इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े कुछ परीक्षण भी होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री