न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं थम रहे कोरोना के कदम, पिछले 24 घंटे में 13,826 मरीज बढ़े, 342 लोगों की हुई मौत; दिल्ली में 2877, महाराष्ट्र में 3752 नए केस

भारत में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 9:46:56

नहीं थम रहे कोरोना के कदम, पिछले 24 घंटे में 13,826 मरीज बढ़े, 342 लोगों की हुई मौत; दिल्ली में 2877, महाराष्ट्र में 3752 नए केस

भारत में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 लोग स्वस्थ हुए। राज्यों से प्राप्त आंकडो़ं के मुताबिक, गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई। हजार 826 पॉजिटिव केस आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 18 जून तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 1 लाख 76 हजार 411 की वृद्धि हुई। कोविड-19 के मामलों में शीर्ष 10 राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

दिल्ली में भी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2 हजार 877 संक्रमित मिले और यहां 50 हजार के करीब कोरोना मरीज हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोराना के कुल 49 हजार 979 मामले आ चुके हैं। जबकि कोरोना की वजह से हुई अब तक कुल मौतें 1 हजार 969 हैं। एक अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3 हजार 884 लोग ठीक हुए हैं। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। दिल्ली में अब तक 21 हजार 341 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केस 26 हजार 669 बताए जा रहे हैं। अब तक दिल्ली में कुल 3 लाख 21 हजार 302 टेस्ट हुए हैं, सिर्फ बीते 24 घंटे में 8 हजार 726 टेस्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3 हजार 752 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 100 मरीजों की जान भी गई है। प्रदेश में मरने वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हजार 751 हो गई है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार 288 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सिर्फ मुंबई में 6 लोगों की मौत हुई है।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
19 जून - 13826
18 जून - 13107
13 जून - 12031
14 जून - 11374
12 जून - 11314

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 82 नए संक्रमित मिले और 4 लोगों की जान गई। इंदौर में 57, भोपाल में 50 और सागर में 6 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 426 हो गई, इनमें से 2 हजार 308 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 486 लोगों की मौत हुई। सरकार ने 5वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई है।

उत्तरप्रदेश में गुरुवार को 630 नए संक्रमित केस सामने आए। इसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार 832 हो चुकी है। 23 लोगों की मौत हुई। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 488 पहुंच गया है। अब तक करीब 61% मरीज (9,638) ठीक हो चुके हैं। अब कुल 5 हजार 659 एक्टिव केस हैं। अब तक प्रदेश में 4 लाख 98 हजार 734 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं।

राजस्थान में गुरुवार को 315 नए मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। भरतपुर में 92, जयपुर में 46, पाली में 33, जोधपुर में 29 केस मिले। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13857 पहुंच गया, इनमें से 2 हजार 785 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 330 ने जान गंवाई। राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 722 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका