न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29,917 मरीज मिले, देश में अब 9.37 लाख केस

देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 37 हजार 487 हो गई है। भारत में तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 9:09:17

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29,917 मरीज मिले, देश में अब 9.37 लाख केस

देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 37 हजार 487 हो गई है। भारत में तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि जून में जो केस रोजाना 18-19 हजार आ रहे थे, वे अब 27-28 हजार आ रहे हैं। महज जुलाई के महीने में देश में 3.30 लाख नए केस आ गए हैं। अब तक मिले मरीजों में 5 लाख 93 हजार 80 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 19 हजार 703 लोगों का इलाज चल रहा है। 24 हजार 315 लोगों की जान जा चुकी है। जुलाई में कोरोना के कारण भारत में करीब 7 हजार मौतें हुई हैं। जुलाई में सबसे अधिक केस आने के मामले में भारत दुनिया में तीसरे और मौत के मामले में चौथे नंबर पर है।

मंगलवार को देश में 29 हजार 917 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 28 हजार 178 केस सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, दिल्ली में हालात बेहतर होते जा रहे हैं। एक महीने में दिल्ली में ठीक होने वाले मरीज 44% बढ़ गए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल मरीज 115346 हो गए हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 606 नए मामले दर्ज किए गए। राजधानी में 24 घंटे के अंदर 25 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक कुल मौत का आंकड़ा 3 हजार 446 है। वहीं, 93 हजार 236 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस 18 हजार 664 हैं। होम आइसोलेशन में मरीज की संख्या 10 हजार 695 बताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में 5 हजार 650 RTPCR टेस्ट हुए हैं। अब तक दिल्ली में कुल 7 लाख 13 हजार 908 टेस्ट हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 संक्रमित मिले। एक जुलाई को जहां 268 संक्रमित मिले थे। अब यह संख्या करीब तिगुनी हो गई है। भोपाल में भी हालात ठीक नहीं हैं। अब यहांं कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 693 हो गई है। यानी पहले दो हजार मरीज 80 दिन में मिले तो इसके बाद के दो हजार महज 35 दिन में बढ़ गए। उधर, सरकार ने अगले एक महीने में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम और त्योहारों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी। इसमें मूर्ति-झांकी की स्थापना के साथ धार्मिक जुलूस और रैली पर रोक लगा दी है।

झारखंड में मंगलवार को कोरोना के 247 नए मामले सामने आए। इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को 204 नए लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए थे। अब झारखंड में कुल कोरोना संक्रमति मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हजार 225 हो गई। वहीं, मंगलवार को 77 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1761 हो गई है। राज्य में कुल मिलाकर 2428 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 6 हजार 741 नए मामले सामने आए और 193 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 67 हजार 665 हो गई है, वहीं, कुल मौतें की गिनती 10 हजार 695 हो गई है। राज्य में अब तक मिले मरीजों में से 1,49,007 ठीक होकर अपने घर चले गए है। 1 लाख 07 हजार 665 फिलहाल एक्टिव केस है। उधर, मुंबई में मंगलवार को 954 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 828 हो गई। मुंबई में पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक मरीजों की जान जाने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार 402 पर पहुंच गया है।

उत्तरप्रदेश में कोरोना के मंगलवार को 1 हजार 594 मरीज मिले। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मरीजों के मिलने की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना एक्टिव केस राजधानी लखनऊ में हैं। यहां 1 हजार 591 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। नंबर दो पर गाजियाबाद है। यहां 1 हजार 295 एक्टिव मरीज हैं। नोएडा 851 मरीज के साथ तीसरे नंबर पर है। कानपुर नगर में 687, झांसी में 496, मेरठ में 474, वाराणसी में 451 एक्टिव मरीज हैं।

राजस्थान में मंगलवार को 635 मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 25 हजार 571 हो गई है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 524 लोगों की मौत भी हुई है। जयपुर और जोधपुर में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार से ज्यादा हो गई है। जयपुर में 4 हजार 2 तो जोधपुर में 4 हजार 52 रोगी हो चुके हैं। जोधपुर में मंगलवार को सबसे अधिक 128 नए केस आए। राजसमंद में दो, अजमेर, अलवर, जयपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। जबकि एक दूसरे राज्य का था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री