न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूटे सारे रिकॉर्ड देश में एक दिन में मिले इतने संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 3.95 लाख; दिल्ली 50 हजार के पार

कोरोना मरीजों की संख्या भारत में 3 लाख 95 हजार 812 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 721 मामले सामने आए। वहीं, 9 हजार 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 142 मरीजों ने दम तोड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 8:57:20

टूटे सारे रिकॉर्ड देश में एक दिन में मिले इतने संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 3.95 लाख; दिल्ली 50 हजार के पार

कोरोना मरीजों की संख्या भारत में 3 लाख 95 हजार 812 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 721 मामले सामने आए। वहीं, 9 हजार 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 142 मरीजों ने दम तोड़ा।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट देखा जा रहा है। दिल्ली में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 3 हजार के पार हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार हो चुकी है। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3 हजार 137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2 हजार 35 हो गई हैं।

तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन 2 हजार मरीज बढ़े। यहां शुक्रवार को 2 हजार 115 नए संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 809, गुजरात में 540, हरियाणा में 525, राजस्थान में 299, मध्यप्रदेश में 156 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org और राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
19 जून - 14721
18 जून - 13826
17 जून - 13107
13 जून - 12031
14 जून - 11374

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3827 मरीज मिले वहीं, 142 लोगों की मौत भी हुई है। 1935 मरीज ठीक भी हुए है। इसके साथ ही राज्य में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 62 हजार 773 हो गई है।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6 हजार 92 हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9 हजार 995 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है।सहारनपुर में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 मामले सामने आए। इसमें इंदौर में 55, भोपाल में 55 और रतलाम, मंदसौर और देवास में 3-3 मरीज मिले। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन जवानों के संपर्क में आए लगभग 170 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए संक्रमित केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 55, जोधपुर में 38, जयपुर में 33, पाली में 24, बीकानेर में 26, नागौर में 16, झुंझुनू, भीलवाड़ा और अलवर में 14-14, चूरू में 13, बाड़मेर में 12, गंगानगर में 8, टोंक और धौलपुर में 6-6, अजमेर में 4, हनुमानगढ़ में 3, झालावाड़ और राजसमंद में 2-2, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, उदयपुर, जालौर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्यों से आए 3 भी संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार 156 पहुंच गया। वहीं, 3 मौत भी रिकॉर्ड की गई। इनमें अजमेर, जयपुर और करौली में 1-1 मौत हुई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 333 पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री