न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में मिले 18339 नए कोरोना मरीज, अब तक 5.67 लाख संक्रमित; छोटे जिलों में बढ़ रहा संक्रमण; सोलापुर, जलगांव में मृत्यु दर सबसे ज्यादा

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 18 हजार 339 नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 9:38:51

देश में मिले 18339 नए कोरोना मरीज, अब तक 5.67 लाख संक्रमित; छोटे जिलों में बढ़ रहा संक्रमण; सोलापुर, जलगांव में मृत्यु दर सबसे ज्यादा

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 18 हजार 339 नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां सोमवार को रिकॉर्ड 3 हजार 949 मरीज बढ़े, यह संख्या 5वें दिन 3 हजार 500 से ज्यादा रही। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले राज्यों में यह दूसरे नंबर पर आ गया है। सोमवार को देश में 417 लोगों की जान गई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

तमिलनाडु में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक जनरल लॉकडाउन बढ़ा दिया है। चेन्नई और आसपास के इलाके में 5 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि पूरे राज्य में जुलाई में हर रविवार सख्त लॉकडाउन रहेगा।

दिल्ली में कोरोना के हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। यहां पर 83 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 83,077 हो चुकी है।

छोटे जिलों में बढ़ रहा संक्रमण

अब संक्रमण देश के छोटे जिलों में भी बढ़ रहा है। कुछ जिलों में मौतें 200 से ज्यादा हो गई हैं और मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है। इनमें महाराष्ट्र के सोलापुर और जलगांव शामिल हैं। यहां मृत्यु दर सबसे ज्यादा मौतों वाले जिलों जैसे मुंबई में 4 हजार 463 मौतें, अहमदाबाद में 1 हजार 432 मौतें, ठाणे में 871 मौतें और कोलकाता में 372 मौतें से ज्यादा है। सोलापुर में मृत्यु दर 9.75% और जलगांव में 6.90% है। वहीं, मुंबई में मृत्यु दर सिर्फ 5.78% है।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 5 हजार 257 नए मरीज सामने आए और 181 लोगों की मौत भी हुई है। मुंबई में 1 हजार 226 मामले बढ़े, यहां अब 76 हजार 765 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 69 हजार 883 हो गई, इनमें से 73 हजार 298 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7 हजार 610 ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

बता दे, इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक और मणिपुर में 15 जुलाई तक बढ़ाया जा चुका है।

मध्यप्रदेश की बात करे तो यहां सोमवार को 184 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। भोपाल में 24, इंदौर में 49, मुरैना में 24 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 370 हो गई, इनमें से 2 हजार 607 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 564 लोगों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। राज्य सरकार का कहना है कि ज्यादा टेस्टिंग की वजह से ज्यादा मरीज सामने आ रहे है। सोमवार को 681 नए मरीज सामने आए और 12 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 57, गाजियाबाद में 70 और लखनऊ में 23 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 22 हजार 828 हो गई, इनमें से 6 हजार 650 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 672 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां सोमवार को 389 नए मरीज सामने आए और 6 की जान गई। जयपुर में 30, जोधपुर में 54 और धौलपुर में 58 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 660 हो गई, इनमें से 3 हजार 334 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 405 लोगों की मौत हुई है।

उधर देश में बढ़ते कोरोंना संक्रमण और चीन से हो रहा विवाद के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री का छठवां राष्ट्र के नाम संबोधन होगा, जो वह कोरोना के दौर में देंगे। बता दें कि देश भर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गलवाना घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के साथ तनाव बरकरार है। ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है।

कोरोना काल में पीएम मोदी का संबोधन

# 19 मार्च - पहले संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान
# 24 मार्च - दूसरे संबोधन में 21 दिन का लॉकडाउन
# 3 अप्रैल - तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील
# 14 अप्रैल - चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा
# 12 मई - 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, लॉकडाउन-4 का ऐलान

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका