न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, पहली बार एक दिन में सामने आए 11,156 मरीज, दमन व द्वीप में मिला संक्रमण का पहला मामला

कोरोना के मरीजों की संख्या देश में बढ़कर 2 लाख 87 हजार 155 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11 हजार 156 से ज्यादा मरीज मिले। पहली बार मरीजों का आंकड़ा इतना ज्यादा आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 10:39:07

देश में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, पहली बार एक दिन में सामने आए 11,156 मरीज, दमन व द्वीप में मिला संक्रमण का पहला मामला

कोरोना के मरीजों की संख्या देश में बढ़कर 2 लाख 87 हजार 155 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11 हजार 156 से ज्यादा मरीज मिले। पहली बार मरीजों का आंकड़ा इतना ज्यादा आया है। इससे पहले 7 जून को सबसे ज्यादा 10 हजार 884 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस बीच, अच्छी खबर यह हैं कि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 6 हजार 326 मरीज ठीक हुए। अब तक देश में 1 लाख 40 हजार 979 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

उधर,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कोरोना से जुड़े अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, बुधवार को देश में पहली बार एक दिन के सबसे ज्यादा 9 हजार 996 पॉजिटिव मिले है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 357 मौतें हुईं। देश में अब तक 2 लाख 86 हजार 579 मामले हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 37 हजार 448 एक्टिव केस हैं और एक लाख 41 हजार 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 8 हजार 102 की मौत हो चुकी हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी कि 11 जून सुबह 9 बजे तक 52,13,140 सैंपल्स का टेस्ट किया गया। पिछले 24 घंटों में 1,51,808 सैंपल्स का टेस्ट किया गया है।

दमन व द्वीप में मिला कोरोना का पहला मामला

दमन व द्वीप में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला है। ये शख्स हाल ही में दिल्ली से लौटा था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके हाल-फिलहाल में संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब वह संक्रमितों की संख्या के मामले में देश का पांचवां राज्य बन गया है। यहां गुरुवार सुबह तक 11 हजार 610 केस हो गए। यहां बुधवार को 275 कोरोना पॉजिटिव मिले। बुधवार को जौनपुर में 24 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 352 हो गई। कानपुर में लगातार बढ़ करे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए धार्मिक स्थलों को 30 जून तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है। बुधवार को 200 मरीज मिले। इसमें भोपाल में 78 मामले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 2005 हो गई। उधर, इंदौर में 3 हजार 830 से ज्यादा मरीज मिले हैं। अच्छी खबर यह है कि यहां रिकवरी रेट 64% तक पहुंच गया है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खुशी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बात की।

कोरोना से सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है। इसमें से 3 हजार 438 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी राज्य में 46 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगर लॉकडाउन में ढील से खतरा पैदा होने लगेगा तो हम लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होंगे। महाराष्ट्र के लोग सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं और निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि सरकार उनके हित में काम कर रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर लोग पाबंदियों का सम्मान करने में विफल रहे तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है।

दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 33 हजार के करीब पहुंच गया है। अभी कुल मरीजों की संख्या 32 हजार 810 है, जिसमें 984 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अभी 19 हजार 581 एक्टिव केस हैं। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 हजार से अधिक है, जिसमें 1347 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में बुधवार को 355 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से 40 जयपुर में, 34 भरतपुर में, पाली और सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3 और अलवर में 2 संक्रमित मिले। राजस्थान सरकार ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने राज्य की सीमाओं को सील कर दिया। केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिनके पास होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका