न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना देश में / लगातार 6ठे दिन रही 10 हजार के करीब बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 266 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामले अब 2 लाख 66 हजार 598 हो गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 10:28:48

कोरोना देश में / लगातार 6ठे दिन रही 10 हजार के करीब बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 266 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामले अब 2 लाख 66 हजार 598 हो गए हैं। 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 9 हजार 987 केस मिले हैं और 266 मरीजों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अब देश में कोरोना के 1 लाख 29 हजार 917 एक्टिव केस हैं। इस वायरस से अब तक 7 हजार 466 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में करीब 5 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1 लाख 29 हजार 214 लोग रिकवर हो चुके हैं। आईसीएमआर की डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 41 हजार 682 लोगों का टेस्ट किया गया है। अब तक 49 लाख 16 हजार 116 का टेस्ट किया गया है।

तारीख - केस
8 जून - 9987
7 जून - 10884
6 जून - 10428
5 जून - 9379
4 जून - 9847
3 जून - 9689

कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। सोमवार को महाराष्ट्र में 2 हजार 553 नए मामले सामने आए और 109 मौतें हुईं। अब मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया, शहर में 1 हजार 702 लोगों की जान गई। जबकि राज्य में 88 हजार 528 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 40 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। प्रदेश में अब 44 हजार 374 एक्टिव केस है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बीते 2 हफ्तों में यहां संक्रमितों की बढ़ने की दर में कमी आई है। यह 17 मई से 24 मई के बीच 52% थी, जो बीते हफ्ते घटकर 27% रह गई।

उधर, ओडिशा में एनडीआरएफ के 50 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अम्फान तूफान के राहत कार्य के बाद बंगाल से कटक लौटने पर तीसरी बटालियन के करीब 190 जवान संक्रमित मिल चुके हैं।

वहीं, दिल्ली में सोमवार को एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 30 मई से लेकर 6 जून तक 62 कोरोना मरीजों की मौत की लेट रिपोर्टिंग भी हुई है। कुल मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के करीब है, जिसमें 874 लोग जान गंवा चुके हैं।

तमिलनाडु में मरीजों का आंकड़ा 33 हजार 229 हो गया है, जिसमें 286 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया। अब तक 1 हजार 249 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 480 नए मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हो गई।

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9 हजार 638 तक पहुंच गई है। यहां सोमवार को 237 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की जान गई। भोपाल में 50, इंदौर में 36, बुरहानपुर में 28, नीमच में 24 और उज्जैन में 12 मरीज मिले। राज्य में अब तक 9 हजार 638 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2 हजार 688 एक्टिव केस हैं। कोरोना से कुल 414 मरीजों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश में कोरोना के अब तक 10 हजार 947 मामले सामने आ चुके है। वहीं सोमवार को 411 मरीज मिले और 8 मौतें हुईं। राज्य में कोरोना के 4 हजार 320 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 283 लोगों की जान गई है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी धार्मिक स्थल 75 दिन बाद खोल दिए गए।

राजस्थान में सोमवार को संक्रमण के 277 नए मामले सामने आए। अलवर में 67, भरतपुर में 60, जोधपुर में 36, जयपुर में 34, कोटा में 12 और सिरोही में 10 मरीज बढ़े। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 876 पहुंच गया। इनमें से 2520 एक्टिव केस हैं। राजस्थान में इस बीमारी से अब तक 246 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॉप-10 संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे, दिल्ली तीसरे, गुजरात चौथे और बिहार दसवें स्थान पर है। लेकिन गुजरात में में मृत्युदर सबसे ज्यादा 6.2% और बिहार में सबसे कम 0.6% है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका