न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 2 लाख 26 हजार 713 संक्रमित; 24 घंटे में सामने आए 9838 नए मामले, 274 की हुई मौत

भारत में कोरोना की रफ़्तार अब और तेज हो रही है जहां पहले 5-6 हजार के बीच संक्रमित मामले सामने आते थे वहीं अब यह बढ़कर 8-9 हजार हो गए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 9:27:13

देश में 2 लाख 26 हजार 713 संक्रमित; 24 घंटे में सामने आए 9838 नए मामले, 274 की हुई मौत

भारत में कोरोना की रफ़्तार अब और तेज हो रही है जहां पहले 5-6 हजार के बीच संक्रमित मामले सामने आते थे वहीं अब यह बढ़कर 8-9 हजार हो गए है। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9 हजार 838 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9 हजार 638 मरीज मिले थे। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की गिनती 2 लाख 26 हजार 713 हो गई। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार, तमिलनाडु में 27 हजार, दिल्ली में 25 हजार और गुजरात में 18 हजार के पार पहुंच गई है। उधर, देश में मौतों में भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को 274 मौतें हुईं। इसके साथ देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6 हजार 363 हो गई है। पिछले साथ दिन से देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
4 जून - 9838
3 जून - 9638
2 जून - 8820
31 मई - 8789
30 मई - 8364

महाराष्ट्र में गुरुवार को 2 हजार 933 केस सामने आए। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यानी कल संक्रमितों में 14.57% का इजाफा हुआ। एक दिन में सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत हुई और 1352 ठीक हुए। इससे पहले बुधवार को 2 हजार 560 केस आए थे। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 77 हजार 793 तक पहुंच गई है। अकेले मुंबई में ही 44 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में अब तक 2710 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। भारत के कुल मामलों में 20% सिर्फ आर्थिक राजधानी मुंबई में आए हैं, लेकिन इसके बावजूद टेस्टिंग की प्रक्रिया धीमी पड़ी हुई है। 'इंडियन एक्सप्रेस' पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मई के दौरान मुंबई में रोजाना सिर्फ 4 हजार टेस्ट ही किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में प्रतिदिन कोरोना की 10 हजार टेस्टिंग कर सकने की क्षमता है। मई में प्रतिदिन मुंबई में सिर्फ 4000 से 4200 टेस्ट ही किए गए। आश्चर्यजनक रूप से इसी दौरान अगर पूरे महाराष्ट्र की बात की जाए तो राज्य में टेस्टिंग की स्पीड में तेजी आई है। जहां 1 मई को पूरे राज्य में टेस्ट्स की कुल संख्या 7,237 थी जो 31 मई को बढ़कर 14,054 हो गई।

कोरोना का संक्रमण देशभर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले मिलने का रिकॉर्ड बनता जा रहा है। वहीं, दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1 हजार 369 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 25,004 हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को 5 नए इलाके कंटेनमेंट जोन (Containment Zones) घोषित किए गए हैं। इसी के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। अभी तक 59 इलाकों को कंटेनमेंट जोन की लिस्ट से हटाया गया है।

राजस्थान में गुरुवार को 22 जिलों में 210 कोरोना रोगी मिले, जबकि 4 माैतें हुईं। इनमें जयपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर में एक-एक व्यक्ति के अलावा एक बाहरी राज्य के रोगी ने दम ताेड़ा। जोधपुर में 29, भरतपुर में 28, चूरू में 25, सीकर में 12, उदयपुर, चित्ताैड़गढ़ व बारां में 8-8, कोटा में 7, झुंझुनूं, जालाेर, अजमेर व नागाैर में 6-6, पाली व भीलवाड़ा में 5-5, बाड़मेर व राजसमंद में 3-3, सिराेही व बूंदी में 2-2, बीकानेर, करौली, सवाईमाधोपुर में 1-1 रोगी मिले। इसके अलावा बाहरी राज्यों के 5 नए राेगी मिले। प्रदेश में अब तक कुल 9 हजार 862 राेगी मिल चुके हैं। इनमें से 7 हजार 104 ठीक हो चुके हैं। केवल 2545 अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में कुल 213 मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार को कोटा-भरतपुर में रोगी 500 का आंकड़ा पार कर गए। कोटा में 501 व भरतपुर में 504 रोगी हैं। अब 6 जिलों में रोगी 500 के पार हैं।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को 174 पॉजिटिव मरीज मिले और 6 लोगों की जान गई। भोपाल में 58, इंदौर में 36, बुरहानपुर में 11, सागर और नीमच में 10-10 जबकि ग्वालियर में 7 संक्रमित बढ़े हैं।भोपाल में मरीजों की संख्या 1 हजार 630 हो गई। उधर, राज्य में अब तक 8 हजार 762 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। 377 ने जान गंवाई। राजधानी में गुरुवार काे 52 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। एक मौत भी हुई है। इसके अलावा 48 मरीज ठीक हाेकर अपने घराें काे गए। इनमें 14 मरीज हमीदिया अस्पताल से अाैर 34 मरीज चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। गुरुवार काे जाे मरीज पाॅजिटिव मिले उनमें सबसे ज्यादा 14 काेटरा सुल्तानाबाद के और 12 मरीज ऐशबाग के सुदामा नगर क्षेत्र के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका