न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा में बढ़ता कोरोना / एक दिन में 11 लोगों की मौत, 411 नए मरीज मिले; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 5970

हरियाणा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां गुरुवार को कोरोना से एक दिन में 11 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 11:01:55

हरियाणा में बढ़ता कोरोना / एक दिन में 11 लोगों की मौत, 411 नए मरीज मिले; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 5970

कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। गुरुवार को 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। देश में कुल मरने वालों की संख्या 8 हजार 502 तक पहुंच गई है। उधर, हरियाणा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां गुरुवार को कोरोना से एक दिन में 11 लोगों की मौत हो गई। गुड़गांव में 6, फरीदाबाद में 4 और अम्बाला में एक मरीज की मौत हो गई। फरीदाबाद में अब मौतों की संख्या 22 और गुड़गांव में 19 पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक कुल 66 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। 11 दिनों में हर दिन औसतन 4 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार रहे हैं। वहीं प्रदेश में गुरुवार को 411 नए मामले सामने आए इसके साथ ही यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 5970 पहुँच गया है। हरियाणा में रिकवरी रेट 37.22% है। यहां कोरोना के एक्टिव मरीज 3 हजार 644 है जबकि अभी तक 2 हजार 260 ठीक हुए हैं।

गुरुवार को गुरुग्राम में 191 मामले सामने आए जबकि फरीदाबाद में 74 पॉजिटीव मिले है। वहीं रोहतक में 29 ,अंबाला में 13 ,जींद में 3, पलवल में 10, पंचकूला में 4, करनाल में 17, यमुनानगर में 9, सिरसा में 4, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 4, रेवाड़ी में 8 और महेंद्रगढ़ में 7 मामले सामने आए।

कोरोना मरीजों की संख्या 5970

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 970 पर पहुंच गया। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 2 हजार 737, फरीदाबाद में 929, सोनीपत में 502, रोहतक में 257, पलवल में 152, झज्जर में 116, अंबाला में 124, करनाल में 125, नारनौल में 113, नूंह में 104, हिसार में 106, पानीपत में 87, भिवानी में 86, जींद में 68, रेवाड़ी में 73, कुरुक्षेत्र व सिरसा में 62-62, फतेहाबाद में 58, कैथल में 46, पंचकूला में 47, चरखी-दादरी में 45 तथा यमुनानगर में 36 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागरिकों व 133 जमातियों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

2260 मरीज हुए ठीक

वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2 हजार 260 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 860, फरीदाबाद में 306, सोनीपत में 218, झज्जर में 99, रोहतक में 84, नूंह में 81, पानीपत में 60, पलवल में 57, अंबाला में 53, हिसार में 59, करनाल में 47, नारनौल में 74, पंचकूला व जींद में 26-26, कुरुक्षेत्र में 34, भिवानी में 35, सिरसा में 41, कैथल में 28, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 9, फतेहाबाद में 23 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। वहीं 14 इटली नागरिक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

आज तक की स्थिति

- 162967 लोगों के सैंपल लिए
- 151060 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
- 5968 की रिपोर्ट पेंडिंग
- 7 दिन में दोगुने हो रहे हैं मरीज प्रदेश में
- 3.80% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
- 37.2% मरीज अब तक ठीक हुए
- 1.07% मरीजों की मौत हो चुकी है
- प्रति 10 लाख लोगों पर 6429 टेस्टिंग

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका