न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / 189 नए केस मिले, 3000 पार हुआ मरीजों का आंकड़ा

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 189 नए मरीज सामने आए इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार पार करते हुए 3143 पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 6:41:50

 हरियाणा / 189 नए केस मिले, 3000 पार हुआ मरीजों का आंकड़ा

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 189 नए मरीज सामने आए इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार पार करते हुए 3143 पहुंच गया है। गुरुवार को गुड़गांव में 112, फरीदाबाद में 35, रोहतक में 13, हिसार में 8, पलवल में 7, नूंह में 4, भिवानी में 4, करनाल में 3, पानीपत में 1, सिरसा और अम्बाला में 1-1 मरीज सामने आए है।

वहीं गुरुवार को कोरोना से 26वीं मौत हो गई। 49 वर्षीय व्यक्ति ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। करनाल में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा था। करनाल के कर्ण विहार का 49 वर्षीय प्रतीम शर्मा बहादुरगढ़ की एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह सप्ताह में एक दिन घर आता था। उसे 31 मई के दिन बुखार था। उन्होंने दवाई ली, जिससे उन्हें आराम हो गया। मंगलवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे आरपीआईआईटी, बसताड़ा में भर्ती हो गए। वहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को उनकी मौत हो गई। रात में उनका कोरोना वायरस का सैंपल लिया गया था। गुरुवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला प्रशासन ने कोविड-19 मरीज के प्रोटोकॉल के हिसाब से उनका अंतिम संस्कार करवा दिया है।

हरियाणा में 1 हजार 98 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय प्रदेश में 2 हजार 22 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। प्रदेश में अभी तक 1 लाख 30 हजार 231 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 12 हजार 506 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 हजार 582 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। रिकवरी रेट 34.95 फीसदी पहुंच गया है। अब मरीज 6 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 143 पहुंचा

प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 और इटली से लौटे 14 नागरिकों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 3142 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 1307, फरीदाबाद में 522, सोनीपत में 261, झज्जर में 103, रोहतक में 110, पलवल में 86, नूंह में 82, नारनौल में 70, अंबाला में 70, करनाल में 69, पानीपत में 66, हिसार में 69, सिरसा में 48, भिवानी में 49, कुरुक्षेत्र में 37, जींद में 32, कैथल में 30, पंचकूला में 27, फतेहाबाद में 25, रेवाड़ी में 23, चरखी-दादरी में 13 और यमुनानगर में 9 संक्रमित मिले।

14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 1098 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 288, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 158, झज्जर में 92, नूंह में 66, पानीपत में 46, अंबाला में 40, पलवल 48, पंचकूला में 26, जींद में 24, नारनौल में 21, कुरुक्षेत्र में 18, करनाल में 25, सिरसा में 13, यमुनानगर में 9, रोहतक में 10, भिवानी और फतेहाबाद में 7-7, कैथल 6, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4 तथा चरखी-दादरी में एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका