न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / 189 नए मरीज आए सामने, रिकवरी रेट में आई गिरावट; कुल संक्रमित 2841

बुधवार को फरीदाबाद में 69, गुड़गांव में 55, सोनीपत में 19, महेंद्रगढ़ में 18, करनाल में 10, अम्बाला में 8, हिसार में 7, फरीदाबाद में 2, पानीपत और कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 8:21:22

हरियाणा / 189 नए मरीज आए सामने, रिकवरी रेट में आई गिरावट; कुल संक्रमित 2841

हरियाणा में बुधवार को कोरोना के 189 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 841 तक पहुंच गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो महज 13 मरीज ठीक हुए। अब तक 1 हजार 82 मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली है। लगातार आ रहे मरीजों ने प्रदेश में रिकवरी रेट का गणित बिगाड़ दिया है। एक दिन पहले रिकवरी रेट 40.31% पर था, बुधवार को यह घटकर 38% रह गया है। वहीं प्रदेश के लिए एक चिंता की बात ये है कि अब महज 6 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।

बुधवार को फरीदाबाद में 69, गुड़गांव में 55, सोनीपत में 19, महेंद्रगढ़ में 18, करनाल में 10, अम्बाला में 8, हिसार में 7, फरीदाबाद में 2, पानीपत और कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज मिला। ठीक होने वालों की बात करें तो सोनीपत में 9 और गुड़गांव में 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक 1 हजार 82 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

अभी तक प्रदेश में 1 लाख 26,222 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 1 लाख 18 हजार 935 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2 हजार 841 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 4 हजार 446 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। रिकवरी रेट 38.09% पहुंच चुका है।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 2 हजार 841 पहुंचा

अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 1 हजार 118, फरीदाबाद में 487, सोनीपत में 252, झज्जर में 103, नूंह में 72, अंबाला में 69, पलवल में 79, पानीपत में 65, पंचकूला में 27, जींद में 32, करनाल में 66, रोहतक में 90, महेंद्रगढ़ में 60, रेवाड़ी में 23, सिरसा में 47, फतेहाबाद में 24, यमुनानगर में 9, हिसार में 60, कुरुक्षेत्र में 37, भिवानी में 44, कैथल में 29, चरखी-दादरी में 21 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

हरियाणा में अब कुल 1 हजार 69 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुड़गांव में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, नूंह में 65, झज्जर में 92, अंबाला में 40, पलवल 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 21, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 6, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 17, चरखी दादरी में एक, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। अमेरिका से लौटे दो मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका