न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा / पार्षद की कोरोना से मौत, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सरकार उठाने जा रही ये कदम

गोवा में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी आ गई है। पिछले 24 घंटे में गोवा के अंदर 202 नए मामले सामने आए वहीं, आज सुबह तड़के मोरमुगांव निगम​ परिषद के 72 वर्षीय पार्षद की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 6:14:11

गोवा / पार्षद की कोरोना से मौत, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सरकार उठाने जा रही ये कदम

गोवा में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी आ गई है। पिछले 24 घंटे में गोवा के अंदर 202 नए मामले सामने आए वहीं, आज सुबह तड़के मोरमुगांव निगम​ परिषद के 72 वर्षीय पार्षद की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक निर्दलीय पार्षद पास्कल डिसूजा में पिछले महीने संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें मारगाओ के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन तक चले इलाके के बाद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई और रविवार को उनकी मौत हो गई। डिसूजा मंगोर हिल इलाके से प्रतिनिधि थे। इस इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है क्योंकि यहां के 200 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पार्षद की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। वहीं, शनिवार तक राज्य में संक्रमण के 1,684 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए राज्य में प्लाज्मा बैंक की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोवा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएस) में पहले ही ऐसे बैंक का संचालन करने की सुविधा है और कोविड-19 बीमारी से ठीक हो चुके मरीजों से आगे आकर प्लाज्मा दान करने को कहा जाएगा।

राणे ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को प्लाज्मा बैंक स्थापित करने के फैसले की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जीएमसीएच के ट्रांसफ्यूजन विभाग को और मानव संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्लाज्मा पद्धति को पैसिव एंटीबॉडी पद्धति भी कहते हैं जिसमें संक्रमण के बाद ठीक हो गए लोगों के रक्त से प्लाज्मा निकालकर पर उपचाराधीन मरीज को चढ़ाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री