दिल्ली में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार कम होता जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को महज 613 नए मामले सामने आए। पिछले 65 दिनों के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी में इतनी कम संख्या में मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 23 मई को 591 कोरोना मरीज मिले थे। दिल्ली में आज कुल 1 हजार 497 मरीज ठीक होकर घर गए। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 31 हजार 219 हो गई है, जिसमें 1 लाख 16 हजार 372 ऐसे मरीज भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 26 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 3 हजार 853 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
613 new #COVID19 cases and 26 deaths reported in Delhi in the last 24 hours; 1497 people recovered/discharged/migrated. The total positive cases here rises to 1,31,219 including 1,16,372 recovered/discharged/migrated and 3853 deaths: Government of Delhi pic.twitter.com/Feb9Bf30Xj
— ANI (@ANI)
इसी के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार 994 हो गई है। इनमें से 6 हजार 638 मरीज ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिख रहे हैं या कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इन मरीजों ने होम आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 11 हजार 506 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 3 हजार 821 आरटीपीसीआर और 7 हजार 685 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किए गए। अब तक दिल्ली में कुल 9 लाख 58 हजार 283 टेस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल राजधानी में कोरोना मृत्यु दर 2.94 पहुंच गया है, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 716 हो गई है।













