न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में फिर हो सकता है लॉकडाउन!, मामला कोर्ट में

राष्ट्रीय राजधानी में बेकाबू होती कोरोना की रफ्तार एक बार फिर दिल्लीवासियों को लॉकडाउन में जाने के लिए मजबूर कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 8:16:41

दिल्ली में फिर हो सकता है लॉकडाउन!, मामला कोर्ट में

राष्ट्रीय राजधानी में बेकाबू होती कोरोना की रफ्तार एक बार फिर दिल्लीवासियों को लॉकडाउन में रहने के लिए मजबूर कर सकती है। दरअसल, कोरोना का मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है। जहां एक दायर की गई जनहित याचिका में दिल्ली मे कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देजनर केजरीवाल सरकार को यहां सख्ती से लॉकडाउन (Lockdown) लागू करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। वकील अनिर्बान मंडल और उनके कर्मी पवन कुमार द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने खुद इस बात को मान रही है कि राष्ट्रीय राजधानी में जून के अंत तक कोरोना संक्रमण के करीब 1 लाख मामले सामने आएंगे। जुलाई के मध्य तक करीब 2.25 लाख और जुलाई के अंत तक 5.5 लाख मामले सामने आने की आशंका है।

दिल्ली सरकार को याचिका में यह निर्देश देने की अपील की गई है कि वह चिकित्सकों, चिकित्सकीय विशेषज्ञों और महामारी रोग विशेषज्ञों की एक विशेषज्ञ समिति गठित करने पर विचार करें ताकि संक्रमण को काबू करने की योजना का डीटेल प्लानिंग तैयार किया जा सके। याचिकाकर्ताओं ने लॉकडाउन लागू किए जाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पहले लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान संक्रमण के मामले बढ़ने की दर कम थी।

याचिका में इस बात का दावा किया गया है कि राजधानी में लोगों के आवागमन और सार्वजनिक परिवहन सेवा फिर से शुरू करने, धार्मिक स्थल, मॉल, रेस्तरां और होटल खोलने जैसी गतिविधियों की अनुमति देने से वायरस का संक्रमण तेजी से फैला है। इसके कारण कोरोना वायरस के रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। याचिका में अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तरों, वेंटिलेटरों, आईसीयू वार्डों एवं जांच केंद्रों की कमी का भी दावा किया गया है।

दिल्ली में 24 घंटे में 48 लोगों की मौत

गौरतलब है कि दिल्ली में 24 घंटे में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। ये एक दिन में इस वायरस,से राजधानी में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। अब दिल्ली में कोरोना से कुल मौत की संख्या 984 तक जा पहुंची। राजधानी में मौत का आंकड़ा ही नहीं बड़ा है, बल्कि कुल मामले में भी बड़ा उछाल हुआ। दिल्ली सरकार की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 32 हजार 810 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 12 हजार 245 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 19 हजार 581 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, 984 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वॉरियर्स और दिल्ली सरकार इस वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके बावजूद दिल्ली में रोज सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।

5वां सबसे संक्रमित देश बना भारत

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 89 हजार 936 हो गई है। भारत गुरुवार को मरीजों के मामले में स्पेन (2.89 लाख) से आगे निकल गया। अब हम दुनिया में 5वें स्थान पर आ गए हैं। फिलहाल, टॉप-7 संक्रमित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, भारत, स्पेन और इटली हैं। लेकिन रिकवरी रेट में भारत अमेरिका से बेहतर है। यहां मरीजों के ठीक होने की दर 39.12% है जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 49.21% हो गई है। इसके अलावा रिकवरी रेट ब्राजील में 51.14%, रूस में 51.97%, इटली में 72% है। ब्रिटेन और और स्पेन की सरकार ने कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा नहीं उपलब्ध कराया है। इसके चलते इन दो देशों का रिकवरी रेट नहीं पता चल सका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका