न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना ने बढ़ाई केजरीवाल की चिंता, आज दोपहर तक सामने आए रिकॉर्ड 660 नए केस, 14 की मौत; कुल आंकड़ा 12 हजार के पार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आज दोपहर तक आए नए मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 660 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं आज 14 लोगों की मौत हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 3:13:17

कोरोना ने बढ़ाई केजरीवाल की चिंता, आज दोपहर तक सामने आए रिकॉर्ड 660 नए केस, 14 की मौत; कुल आंकड़ा 12 हजार के पार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आज दोपहर तक आए नए मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 660 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं आज 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 12,319 हो गई है और मौत का आंकड़ा 208 पर पहुंच गया है। यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में 500 या इससे अधिक मामले आए हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 12,319 पहुंच गई है। इसके अलावा दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 208 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में बीते चार दिनों में ही दिल्ली में 2100 से ज्यादा केस आए हैं।

इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 21 मई को रिकॉर्ड किए गए थे, तब 571 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में 600 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

बीते चार दिनों में आए केस
19 मई - 500
20 मई - 534
21 मई - 571
22 मई - 660

केजरीवाल ने जताई सकरात्मक उम्मीद

एक तरफ जहां दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सकरात्मक उम्मीद जताते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि जल्द ही दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से ज्यादा संख्या उन लोगों की होगी जो इलाज के बाद अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए होंगे।

केजरीवाल के मुताबिक, उन्हें अपने डॉक्टरों और नर्सों की टीम पर गर्व है, जिन्होंने कोविड मरीजों से सबसे बेहतर तरीके से इलाज किया है। दिल्ली में जल्द ही इलाज के बाद अस्पतालों से ठीक होकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका