न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / टॉप गियर में कोरोना, एक दिन में मिले इतने हजार मरीज, 68 लोगों की हुई मौत

राजधानी दिल्‍ली में कोरोना की रफ्तार अब तेज हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तकरीबन 4 हजार नए मामले सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 9:16:18

दिल्ली / टॉप गियर में कोरोना, एक दिन में मिले इतने हजार मरीज, 68 लोगों की हुई मौत

राजधानी दिल्‍ली में कोरोना की रफ्तार अब तेज हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तकरीबन 4 हजार नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 3 हजार 947 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2 हजार 711 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। बीते 24 घंटे में कोरोना की वजब से 68 लोगों की मौत हो गई है। नए मरीजों के सामने आने के बाद अब एक्टिव की संख्या बढ़कर 24 हजार 988 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब कोरोना पॉजिटिव केस कुल आंकड़ा 66 हजार 602 हो गया है। वहीं, 39 हजार 313 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हो गए हैं। कोरोना से अब तक 2 हजार 301 लोगों की जान चली गई है। सरकार के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में 7 हजार 125 बेड खाली है। 6 हजार 264 बेड ओक्यूपाइड है और कुल बेड की संख्या 13 हजार 389 है। तो वहीं, खाली कोविड केयर सेंटर की संख्या 4 हजार 302 है और कोविड हेल्थ केयर सेंटर की संख्या 137 है। होम आइसोलेशन में 12 हजार 963 लोगों को रखा गया है। सोमवार को 16 हजार 952 लोगों का टेस्ट किया गया है।

अमित शाह ने संभाला मोर्चा

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों मिलकर कई निर्णय ले रहे है। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। शाह पिछले 7 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी से तीन बार मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री भी कोरोना को लेकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। खुद अमित शाह भी पिछले दिनों दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया था। केंद्र सरकार के इस कवायद का असर भी अब साफ देखा जा रहा है।

बता दे, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया था कि कोरोना टेस्‍ट की दर में तीन गुना वृद्धि की गई है। पहले 5 हजार टेस्‍ट रोजाना होते थे और अब 18 हजार टेस्‍ट रोजाना किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री