न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3000 नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 60 हजार के करीब; 2175 की अब तक मौत

दिल्ली में कोरोना के नए 3000 मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 59 हजार 746 हो गयी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 8:13:30

3000 नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 60 हजार के करीब; 2175 की अब तक मौत

देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 4 लाख 12 हजार 955 मामले सामने आ चुके हैं।वहीं, कोरोना वायरस का संक्रमण दिल्ली में थमने का नाम नहीं ले रहे है। दिल्ली में कोरोना के नए 3000 मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 59 हजार 746 हो गयी है। वहीं, इस महामारी की वजह से देश की राजधानी दिल्‍ली में अब तक 2 हजार 175 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आज 63 लोगों की मौत हुई है वहीं, 1 हजार 719 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।

अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मुलाकात कर संक्रमण से निपटने के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले गृह मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के 73 इलाकों को आज कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल दिल्‍ली के 262 इलाके अभी भी ऐसे हैं, जिनको कंटेनमेंज जोन के अंतर्गत रखा गया है। शनिवार को राजधानी के जिन इलाकों को कंटेनमेंज जोन से बाहर किया गया है, उनमें सर्वाधिक 18 इलाके दक्षिण पूर्वी दिल्‍ली से है। आपको बता दें कि कल तक, दक्षिण-पूर्वी दिल्‍ली के 36 इलाकों को कंटेनमेंज जोन में रखा गया था, जिसमें से 18 को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल इस जिले में 18 इलाके अभी भी ऐसे हैं, जहां पर कोरोना को प्रकोप बना हुआ है।

उधर, प्लाज्मा थेरेपी के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उनका बुखार कम हो गया है। ऑक्सीजन लेवल भी ठीक हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कल तक उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद सत्येंद्र की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका