न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राजील / एक दिन में मिले 39,483 संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 12 लाख के पार

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39 हजार 483 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 लाख 28 हजार 114 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 9:18:56

ब्राजील /  एक दिन में मिले 39,483 संक्रमित, कुल  मरीजों की संख्या 12 लाख के पार

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39 हजार 483 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 लाख 28 हजार 114 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इसी अवधि में 1 हजार 141 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हजार 971 गई है। एक दिन पहले ब्राजील में 42 हजार 725 नए मामले आये थे और 1 हजार 185 लोगों की मौत हुई थी। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

बता दे, कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या 95 लाख 69 हज़ार तक पहुंच चुकी है। जबकि दुनिया भर में इस महामारी से अब तक चार लाख 81 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

अमरीका में कोरोना संक्रमण से अब तक 24 लाख 16 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या एक लाख 22 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में दो करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। सीडीसी ने यह भी आशंका जताई है कि अमरीका में इस महामारी की चपेट में कहीं ज़्यादा युवा आ रहे हैं। हालांकि इसका फ़ायदा यह है कि इससे संक्रमित लोगों की मौत की संख्या में कमी हो सकती है।

मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी के 6 हजार 104 नए मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक ही दिन में 736 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हजार 60 हो गई है। एक दिन पहले यहां कोरोना के 5 हजार 473 नए मामले सामने आए थे और 947 लोगों की मौत हुई थी।

बीजिंग में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं। शुक्रवार को म्युनसिपल हेल्थ कमीशन ने कहा कि 3 संदिग्ध और 1 बिना लक्षण वाला मरीज भी मिला है। 11 से 25 जून के बीच 280 संक्रमित मिले हैं, जो देश में रहने वाले हैं। वहीं, 22 बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज चल रहा है। चीन में अब तक 83 हजार 462 मामले मिल चुके हैं, जबकि 4 हजार 634 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना संक्रमण के 6,13,994 मामले सामने आ चुके है। इस महामारी से अब तक साढ़े आठ हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री