न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में मिले 40 नए मरीज; शाहजहांनाबाद / एक परिवार के 4 लोग संक्रमित

भोपाल में शनिवार सुबह कोरोना के 40 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 688 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 2:43:24

भोपाल / फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में मिले 40 नए मरीज; शाहजहांनाबाद / एक परिवार के 4 लोग संक्रमित

भोपाल में शनिवार सुबह कोरोना के 40 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हजार 688 हो गई है। शनिवार को मिले मरीजों में शाहजहांनाबाद में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित मिले। वहीं, इब्राहिमपुरा में 4 मरीज, जिनमें 3 एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके साथ ही शबरी नगर में 3, खानूगांव में 2, विजयनगर में 3 और अशोकागार्डन, जुमेराती गेट से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 5 दिन बाद आज पहली बार ऐसा रहा कि राजभवन में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। यहां पर अब तक 37 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जिसमें ज्यादातर सुरक्षा कर्मचारी हैं। परिसर में निवास करने वाले 58 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया है।

अब तक 2 हजार 11 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए है। इसके अलावा संक्रमण से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 लोग आज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में अब 416 लोगों का अस्पतालों में, 65 का होम आइसोलेशन में और अन्य का संस्थागत क्वारैंटाइन सेंटर में इलाज चल रहा है।

राजधानी में कोरोना को खत्म करने के लिए 2000 से अधिक कोरोना वाॅरियर्स मैदान में उतारे गए हैं। ये लगातार 2 दिन तक इस महासर्वे अभियान में लगाए गए हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया के नेतृत्व में 51 सघन, स्लम बस्तियों और कंटेनमेंट क्षेत्रो में सैनिटाइजेशन, सर्वे, स्क्रीनिंग, और उसके बाद सैंपलिंग की कार्रवाई महाभियान शुरू हो गया है। इन दो दिनों में जिले की लगभग 5 लाख आबादी का सर्वे किया जाना हैं, सर्वे में सर्दी, खाँसी, बुखार के मरीजों की सार्थक एप में एंट्री कराई जाएगी। उसके बाद उन सभी की डॉक्टर के नेतृत्व में स्क्रीनिग और जरूरत होने पर सैंपलिंग कराई जाएगी।

वहीं, पूरे राज्य की बात करे तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नए मरीज सामने आए। इसके साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 798 तक पहुंच गई, जबकि चार नई मौतों की पुष्टि हुई। अब तक 546 मरीज बीमारी से जान गंवा चुके हैं। अब तक कुल 9 हजार 804 स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस में सबसे ज्यादा इंदौर और मुरैना में 36-36 मरीज मिले। राजधानी भोपाल में शनिवार को 31 मरीज मिले। शुक्रवार को इंदौर में 3 और धार में एक मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री