न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 8 दिन में बढ़े कोरोना के 1 लाख मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 15898 संक्रमित; कुल आंकड़ा 4.11 लाख के पार

देश में सिर्फ आठ दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। 12 जून को मरीजों की संख्या 3 लाख हुई थी, जो शनिवार (20 जून) को बढ़कर 4 लाख पार कर गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 9:27:30

सिर्फ 8 दिन में बढ़े कोरोना के 1 लाख मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 15898 संक्रमित; कुल आंकड़ा 4.11 लाख के पार

देश में सिर्फ आठ दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। 12 जून को मरीजों की संख्या 3 लाख हुई थी, जो शनिवार (20 जून) को बढ़कर 4 लाख पार कर गई। शनिवार को रिकॉर्ड 15 हजार 898 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 11 हजार 733 हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 13 हजार 346 हो गई है हालाकि, अच्छी खबर है कि भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 4 लाख मरीजों में से 2.16 लाख ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी रेट 54.9% है। यानी हर 100 में से 54 मरीज ठीक हो रहे हैं। देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। 4 लाख संक्रमितों में 31.03 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 14.19%, दिल्ली में 13.26%, गुजरात में 6.54% संक्रमित हैं। सबसे कम कोरोना पॉजिटिव मरीज मेघालय में हैं। यहां अब तक 43 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं।

दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। राजधानी में तीन दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले बढ़े। शनिवार को रिकॉर्ड 3 हजार 630 पॉजिटिव सामने आए। इससे पहले 19 जून को 3 हजार 137 और 18 जून को 2 हजार 877 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कल रिकॉर्ड 77 मौतें भी हुईं। दिल्‍ली में कोरोना के चलते जान गवाने वालों की संख्‍या अब 2 हजार 112 तक पहुंच गई है। राजधानी दिल्‍ली के 73 इलाकों को आज कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल दिल्‍ली के 262 इलाके अभी भी ऐसे हैं, जिनको कंटेनमेंज जोन के अंतर्गत रखा गया है। शनिवार को राजधानी के जिन इलाकों को कंटेनमेंज जोन से बाहर किया गया है, उनमें सर्वाधिक 18 इलाके दक्षिण पूर्वी दिल्‍ली से है।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
20 जून - 15898
19 जून - 14721
18 जून - 13826
17 जून - 13107
13 जून - 12031

महाराष्ट्र में शनिवार को सबसे ज्यादा 3 हजार 874 मरीज मिले, जबकि 160 की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 28 हजार 205 हो गई। वहीं, इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार 984 हो गया। मुंबई में 1 हजार 197 मामले सामने आए, जबकि 136 मरीजों ने दम तोड़ा।

उत्तरप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 541 मरीज मिले, जबकि 22 लोगों ने दम तोड़ा। हापुड़ में 65, कानपुर में 55, गाजियाबाद में 35, लखनऊ में 27, मेरठ में 19, जौनपुर में 16 संक्रमित मिले। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 14 हजार 48 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5 लाख 42 हजार 972 टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां कुल संक्रमितों की सख्या 17,135 हो गई है वहीं अब तक 529 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है।

राजस्थान में शनिवार को 381 केस सामने आए, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई। भरतपुर में 71, जोधपुर में 56, जयपुर में 44, धौलपुर में 40, सिरोही और चूरु में 18-18, जालौर में 12, बीकानेर में 11 मरीज मिले। राज्य में निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराने पर मरीज को 2 हजार 200 रुपए ही देने होंगे। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 537 हो गई है वहीं कुल मौतों की संख्या 337 हो गई है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 142 मरीज मिले। इंदौर में 42 और भोपाल में 20 नए मामले सामने आए। वहीं देवास में 14, जबलपुर में 6 और ग्वालियर में 8 मरीज मिले। इनमें भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी शामिल हैं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4 हजार 288 हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार 724 हो गई है। वहीं अब अक 501 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री