न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज बढ़ा रहे देश की चिंता, मुश्किल होगी लड़ाई

भारत में 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच टेस्ट किए गए 40,184 लोगों में से कोरोना के 28% मरीज एसिम्प्टमैटिक थे यानी इनमें कोरोना के लक्ष्ण नहीं दिखाई दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 10:25:04

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज बढ़ा रहे देश की चिंता, मुश्किल होगी लड़ाई

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 91 हजार 356 हो गई है। देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले तीन दिनों में रोजाना 8000 से ज्यादा नए मामले सामने आए है। एक तरफ जहां पूरा देश एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कोरोना पर की गई एक नई स्टडी ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, स्टडी में सामने आया है कि भारत में कोरोना वायरस के एसिम्प्टमैटिक यानी बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

भारत में 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच टेस्ट किए गए 40,184 लोगों में से कोरोना के 28% मरीज एसिम्प्टमैटिक थे यानी इनमें कोरोना के लक्ष्ण नहीं दिखाई दिए। ये स्टडी इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (IJMR) में प्रकाशित हुई है। वैज्ञानिकों ने इस स्टडी को लेकर चिंता जाहिर की है।

coronavirus,coronavirus in india,asymptomatic infections,asymptomatic infections in india,coronavirus challenge,news

स्टडी के लेखकों में से एक और ICMR के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के निदेशक मनोज मुरहेकर ने PTI को बताया, 'एसिम्प्टमैटिक मरीजों की ये संख्या 28.1% से भी अधिक हो सकती है और यह हमारे लिए चिंता का विषय है।' स्टडी के अनुसार कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक 50-69 साल के उम्र के लोग (63.3%) जबकि सबसे कम 10 साल से कम उम्र (6.1%) लोग आए थे। वायरस का हमला महिलाओं (24.3%) की तुलना में पुरूषों में ज्यादा (41.6%) पाया गया।

भारत के लिए कोरोना वायरस के एसिम्प्टमैटिक मामले शुरू से ही चिंता का विषय रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 अप्रैल को चेतावनी दी कि कोरोना वायरस के 80% मरीज या तो एसिम्प्टमैटिक हैं या बहुत हल्के लक्षण वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भी एक प्रेस ब्रीफिंग में इसका जिक्र किया था। लव अग्रवाल का कहना था, 'दुनिया भर में विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी मिलती है कि कोरोना वायरस के 100 में से 80 फीसदी मरीज एसिम्प्टमैटिक या बहुत हल्के लक्षण वाले हैं। आगे चलकर इनमें से 15% मरीज गंभीर और 5% नाजुक मामलों में बदल जाते हैं।'

इस स्टडी में ये भी सामने आया कि लक्षण वाले और एसिम्प्टमैटिक मरीजों के बीच संपर्क वाले मामलों का अनुपात सबसे ज्यादा था। ये अनुपात गंभीर श्वसन संक्रमण वाले मरीजों, विदेश से आने वाले मरीजों और संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों से दो-तीन गुना अधिक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ