न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली / अपने पड़ोसियों पर निर्भर है कोरोना वॉरियर का ये परिवार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद

अच्छी बात यह है कि लोग बखूबी अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए रश्मि और उनके बच्चों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 10:51:10

दिल्‍ली / अपने पड़ोसियों पर निर्भर है कोरोना वॉरियर का ये परिवार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आज दोपहर तक आए नए मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 660 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं आज 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर लोगों के मन में सरकार के प्रति नाराजगी है। दरअसल, यहां कोरोना योद्धा (Corona Warriors) के परिवार की जिंदगी की डोर आजकल तीसरी मंजिल से लटकती एक रस्सी पर टिकी हुई है।

जी हां, पति के कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित होने के बाद किराये के दो कमरे के मकान में दो बच्चों के साथ रह रहीं 32 वर्षीय रश्मि (बदला हुआ नाम) दूध, सब्जी और अन्य तमाम जरुरी चीजों के लिए पूरी तरह से अपने पड़ोसियों पर निर्भर है। हालांकि अच्छी बात यह है कि लोग बखूबी अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए रश्मि और उनके बच्चों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।
इस कोरोना योद्धा के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद 13 मई से ही रश्मि और उनके दोनों बच्चे (10 साल से कम उम्र के) क्‍वारंटाइटन में रह रहे हैं। जबकि रश्मि की इमारत में ही तीसरी मंजिल पर रहने वाले ओम प्रकाश अपनी बालकनी से रस्सी में थैला बांध कर उसकी मदद से भोजन और बाकी जरुरी चीजें दूसरी मंजिल में इस परिवार को पहुंचा रहे हैं।

पड़ोसियों ने कहा - प्रशासन से नहीं मिली मदद

गुलाबी बाग के दिल्ली सरकार के सरकारी आवास में रहने वाले रश्मि के तीन अन्य पड़ोसियों का दावा है कि प्रशासन से इस परिवार को कोई मदद नहीं मिली है। पड़ोस के लोग जरुरी चीजें और बच्चों के लिए चॉकलेट लाकर ओम प्रकाश को देते हैं ,और वह बालकनी से थैला लटका कर उसे रश्मि तक पहुंचाते हैं।

यही नहीं, पड़ोसियों का ये भी कहना है कि वे सभी इस कोरोना योद्धा के परिवार की मदद करना चाहते हैं और रस्सी की मदद से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वे ऐसा कर पा रहे हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि रस्सी से सामान लटकाते वक्त वह दस्ताने पहनते हैं और अपने हाथों को सैनेटाइजर से अच्छे से संक्रमण मुक्त भी करते हैं।

गढ़वाली जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कही ये बात

गुलाबी बाग की गढ़वाली जन कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेद्र रावत ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि वह क्‍वारंटाइन में रह रहे इस परिवार के लिए समुचित व्यवस्था करे।

रावत ने कहा कि गुलाबी बाग के सरकारी आवासों में रहले वाले करीब 250 लोग कोविड-19 ड्यूटी में लगे हुए हैं। जबकि यहां रहने वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी सरकारी रसोइयों आदि में जरुरतमंदों को भोजन बांटने के काम पर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि हम सरकार से विनती करते हैं कि वह गुलाबी बाग सरकारी आवासों को संक्रमण मुक्त कराए क्योंकि यहां रहने वाले सैकड़ों लोग कोविड-19 ड्यूटी में लगे हुए हैं।

केजरीवाल ने जताई सकरात्मक उम्मीद

एक तरफ जहां दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सकरात्मक उम्मीद जताते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि जल्द ही दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से ज्यादा संख्या उन लोगों की होगी जो इलाज के बाद अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए होंगे।

केजरीवाल के मुताबिक, उन्हें अपने डॉक्टरों और नर्सों की टीम पर गर्व है, जिन्होंने कोविड मरीजों से सबसे बेहतर तरीके से इलाज किया है। दिल्ली में जल्द ही इलाज के बाद अस्पतालों से ठीक होकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ