न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल पुणे से जयपुर लाए जाएंगे राजस्थान के 6.03 लाख टीके, फिर भेजे जाएंगे जोधपुर और उदयपुर

देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन के मद्दनेजर केंद्र ने सोमवार को पुणे स्थित दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ‘कोविशील्ड’ के 1.1 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 7:10:38

कल पुणे से जयपुर लाए जाएंगे राजस्थान के 6.03 लाख टीके, फिर भेजे जाएंगे जोधपुर और उदयपुर

देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन के मद्दनेजर केंद्र ने सोमवार को पुणे स्थित दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ‘कोविशील्ड’ के 1.1 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया। अप्रैल तक सीरम को 4.5 करोड़ डोज के ऑर्डर और दिए जाएंगे। सीरम के अनुसार ‘कोविशील्ड’ की भारत में कीमत 200 रु. है।

जीएसटी मिलाकर यह 210 रु. होगी। राजस्थान में 4.5 लाख हैल्थ वर्क्स को पहले फेज में लगाए जाने के लिए वैक्सीन की पहली खेप बुधवार शाम 4:45 बजे पुणे से जयपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। पहली खेप में 6,03,500 टीके आएंगे। इन्हें फिर कोल्ड स्टोरेज के लिए 3 वर्कर्स में बांटकर जोधपुर और उदयपुर भेजा जाएगा।

प्रदेश में 90% टीके सीरम, 10% भारत बायोटेक के लगेंगे

प्रदेश में सप्लाई का 10% हिस्सा भारत बायोटेक का होगा। 90 प्रतिशत सप्लाई सीरम इंस्टीट्यूट के टीके की होगी। कुल 6,03,500 में से 5,43,500 टीके सीरम इंस्टीट्यूट के और 60,000 टीके भारत बायोटेक के आ रहे हैं। दूसरी खेप 28 दिन में आएगी। बुधवार शाम जयपुर पहुंचते ही 2 से 8 डिग्री तापमान में रखने के लिए इन्हें बड़े फ्रीजर में रखा जाएगा। प्रदेश में 3056 सेंटर्स पर टीके लगेंगे।

3 करोड़ लोगों के टीकाकरण का खर्च केंद्र उठाएगा : मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यों के सीएम के साथ समीक्षा बैठक की। कहा- पहले चरण के 3 करोड़ लोगों के टीकाकरण का खर्च केंद्र उठाएगा। देश के लिए मंजूर दोनों टीके दुनियाभर में सबसे किफायती हैं। इन्हें देश की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। अभी चार और टीके बनने वाले हैं। की प्रक्रिया में है। देशवासियों को प्रभावी वैक्सीन मिले, इसके लिए विशेषज्ञों ने पूरी सावधानी रखी है। देश कोरोना के खिलाफ अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है।’

कोवैक्सीन की भी खरीदी जल्द संभव

सरकार ने स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। ‘कोवैक्सीन’ भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर विकसित की है। स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही इसकी खरीदी के लिए भी आदेश जारी कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती