न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जून के अंत तक दिल्ली में 1 लाख तक पहुंच सकती है कोरोना मरीजों की संख्या!

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश की राजधानी में आने वाला समय बेहद खराब हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jun 2020 1:36:33

जून के अंत तक दिल्ली में 1 लाख तक पहुंच सकती है कोरोना मरीजों की संख्या!

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश की राजधानी में आने वाला समय बेहद खराब हो सकता है। पांच सदस्‍यीय विशेषज्ञों की कमेटी ने आशंका जताई है कि जून के अंत तक दिल्‍ली में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद एक लाख तक पहुंच सकती है। दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञों की कमेटी का गठन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए योजना बनाने में सरकार की मदद करने और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर अपनी सुझाव देने के लिए की गई थी। दिल्‍ली सरकार ने डॉक्‍टर महेश वर्मा की अध्‍यक्षता में पांच सदस्‍यीय विशेषज्ञों की समिति गठित की थी। समिति ने 6 जून को दिल्‍ली सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी के इस सदस्‍य ने रिपोर्ट में की गई सिफारिशों पर बात करते हुए बताया कि जून के अंत तक 15 हजार और जुलाई मध्‍य तक 42 हजार बेड की जरूरत होगी। इस कमेटी ने मुंबई और अहमदाबाद जैसे सबसे बुरी तरह से प्रभावित महानगरों के ट्रेंड का विश्‍लेषण करते हुए सुझाव दिया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्‍ली में फिलहाल COVID-19 संक्रमितों के लिए 8,600 बेड हैं, जिनमें से तकरीबन 49% बेड पर पहले से ही मरीज इलाजरत हैं। अब दिल्‍ली सरकार जून मध्‍य बेड की संख्‍या 9 हजार 800 तक करने पर काम कर रही है।

दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक के बाद इस पर लिए जाने वाले फैसले का ऐलान किया जाएगा। इस बीच, डॉक्‍टर वर्मा ने कहा कि दिल्‍ली में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 25 हजार है जो हर 14 से 15 दिनों में यह तादाद दोगुनी हो रही है। ऐसे में जून के मध्‍य तक संक्रमितों की तादाद 50 हजार तक पहुंचने की आशंका है और महीने के अंत तक इस खतरनाक संक्रमण से 1 लाख लोग ग्रसित हो सकते हैं। डॉक्‍टर वर्मा ने कहा कि एक आकलन के अनुसार, इनमें से 20 से 25% संक्रमितों को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ेगा। ऐसे में जुलाई मध्‍य तक दिल्‍ली में 42 हजार बेड की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली के अस्पतालों में अब दिल्ली वालों का होगा इलाज

वहीं, इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। वहीं, केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे। दोनों सरकारों के अस्पतालों में 10-10 हजार बेड हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में लोगों की राय मांगी गई थी। इसमें दिल्ली के 90% लोगों ने कहा कि जब तक कोरोना है तब तक दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री