न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में खुशियां / मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था बेटे का, 3 साल बाद लौटा

कोरोना लॉकडाउन एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बिजावर में एक किशोर उदय कुमार के लौटने से परिजनों के चेहरे खिल गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 1:58:32

लॉकडाउन में खुशियां / मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था बेटे का, 3 साल बाद लौटा

कोरोना लॉकडाउन एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बिजावर में एक किशोर उदय कुमार के लौटने से परिजनों के चेहरे खिल गए। तीन साल पहले घर वालों ने किशोर को मरा हुआ समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन अब वही बेटा वापिस घर लौट आया है। हालांकि, उदय कुमार के घर वापिस आने से एक तरफ घर वाले खुश है वहीं पुलिस के होश उड़ गए है। दरअसल, अब सवाल उठ रहा है कि तीन साल पहले जिस कंकाल की अंत्येष्टि की गई थी आखिर वह किसका था। बताया जा रहा है कि अब पुलिस उस अज्ञात कंकाल के मामले में फिर से खोलने की तैयारी कर रही है।

यह है पूरा मामला

छतरपुर जिले के मोनासैया के जंगल में 3 साल पहले एक नर कंकाल मिला था। कपड़ों के आधार पर पुलिस ने कंकाल शाहगढ थाना क्षेत्र के डिलारी गांव निवासी भगोला आदिवासी को सौंपा दिया था, जिसका 13 वर्षीय पुत्र उदय कुमार गायब हो गया था। परिजनों ने कंकाल को उदय मानकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

घर लौटने के बाद उदय कुमार आदिवासी ने बताया कि वे घरवालों से परेशान होकर तीन साल पहले दिल्ली चला गया था। इस दौरान उसने तीन साल तक गुड़गांव में काम करके अपनी गुजर-बसर की लेकिन जैसे ही लॉकडाउन लगा पिछले दो महीने से काम बंद होने की वजह से परेशान हो गया। तभी वापिस गांव लौटने की सोची। सभी मजदूरों को प्रशासन की देख-रेख में अपने-अपने गांव वापस भेजने का प्रबंध किया जा रहा था। इसी दौरान उदय कुमार आदिवासी भी रविवार को किसी तरह अपने गांव डिलारी पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका