न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बकरी की मौत से कंपनी को हुआ 2.68 करोड़ का नुकसान, सरकारी खजाने को भी लगा 46 लाख का चूना

निषिद्ध खनन क्षेत्र में हुई बकरी की मौत के बाद चटिया हर्टिंग्स गांव के कुछ लोगों ने हंगामा किया। इस बकरी की मौत से नाराज ग्रामीणों ने इतना बड़ा आंदोलन छेड़ दिया कि एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Oct 2019 10:24:17

एक बकरी की मौत से कंपनी को हुआ 2.68 करोड़ का नुकसान, सरकारी खजाने को भी लगा 46 लाख का चूना

एक बकरी की मौत से कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लग गया। ओडिशा (Odisha) में सोमवार को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (mahanadi coalfields limited) की कोयला परिवहन टिपर (डंपर) से टकराकर एक बकरी की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए और बकरी की मौत से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 60 हजार रुपये की मांग करने लगे। निषिद्ध खनन क्षेत्र में हुई बकरी की मौत के बाद चटिया हर्टिंग्स गांव के कुछ लोगों ने हंगामा किया। इस बकरी की मौत से नाराज ग्रामीणों ने इतना बड़ा आंदोलन छेड़ दिया कि एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने एक बयान जारी करके कहा है कि ओडिशा में तालचेर कोलफील्ड्स क्षेत्र में एक बकरी की मौत के बाद हुए प्रदर्शन के कारण उसे 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बयान में आगे कहा गया कि सोमवार सुबह तालचेर कोलफील्ड्स के जगन्नाथ सिडिंग्स 1 और 2 में चल रहा काम लोगों ने बलपूर्वक रुकवा लिया। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही दोपहर 2:30 बजे ही काम फिर से शुरू हो सका।

एमसीएल ने बयान में कहा कि साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक काम रोके जाने से कंपनी को 1.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं रेलवे के माध्यम से डिस्पैच पर 1.28 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसी के साथ काम के रुकने से सरकारी खजाने को भी 46 लाख रुपये का नुकसान हो गया। कंपनी ने स्थानीय पुलिस में गैर कानूनी बाधा उत्पन्न करने को लेकर लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी

'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली

राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'

'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान

'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो

'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद