न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी वैज्ञानिकों का दावा / मिली कोरोना को खत्म करने वाली एंटीबॉडी, क्लिनिकल ट्रॉयल शुरू

चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस को खत्म करने में सक्षम एक ह्यूमन न्यूट्रोलाइजिंग एंटीबॉडी की खोज की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 4:21:54

चीनी वैज्ञानिकों का दावा / मिली कोरोना को खत्म करने वाली एंटीबॉडी,  क्लिनिकल ट्रॉयल शुरू

चीन से फैले कोरोना वायरस ने अब तक 57 लाख 3 हजार 148 लोगों को संक्रमित कर दिया है। वहीं, 3 लाख 52 हजार 614 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ा है। यहां मौत का आंकड़ा 1,00,625 तक पहुंच गया है वहीं, 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है।

वहीं, चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस को खत्म करने में सक्षम एक ह्यूमन न्यूट्रोलाइजिंग एंटीबॉडी की खोज की है। नेचर वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख के अनुसार, चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के माइक्रोबॉयलोजी डिपार्टमेंट ने ह्यूमन न्यूट्रोलाइजिंग एंटीबॉडी की खोज की है जो कोरोना वायरस का प्रभावी तौर पर इलाज कर सकता है। इसके पेटेंट के लिए वैज्ञानिकों ने अप्लीकेशन को भी सबमिट कर दिया है। इससे संबंधित रिसर्च पेपर को यान जिंगहुआ, गाओ फू और वांग क्यूहुई के नेतृत्व में माइक्रोबायोलॉजी संस्थान की टीमों ने तैयार किया है। जिसमें लिखा है कि इंस्टीट्यूट ने जनवरी से ही कोरोना को लेकर रिसर्च शुरू कर दिया था। इस दौरान कोरोना वायरस के मरीजों से लिए गए सीरम के जरिए दर्जनों ह्यूमन न्यूट्रोलाइजिंग एंटीबॉडी की खोज की गई।

माना जा रहा है कि इस एंटीबॉडी से कोरोना की दवा और इसको लेकर जारी शोध में मदद मिलेगी। चीनी वैज्ञानिकों ने इसके क्लिनिकल ट्रॉयल की तैयारियों को भी शुरू कर दिया है।

क्लिनिकल ट्रॉयल की तैयारी शुरू

माइक्रोबायोलॉजी इंस्टीट्यूट ने बताया कि इस एंटीबॉडी की मदद से भविष्य में कई तरह के क्लिनिकल ट्रॉयल्स किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद इसका औद्योगिक उत्पादन भी शुरू किया जाएगा।

टेस्ट के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि इनमें से दो एंटीबॉडी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह रोकने में सफल हुए हैं। बंदरों पर किए गए टेस्ट में इस एंटीबॉडी ने उनके श्वसन तंत्र को पूरी तरह से कोरोना मुक्त कर दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि एंटीबॉडी के विकास के लिए एक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का काम पूरा हो गया है और इसके औद्योगीकरण को आगे बढ़ाते हुए क्लिनिकल ट्रॉयल की तैयारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका