न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर 'बैट वुमन' की चेतावनी, कहा - ध्‍यान नहीं दिया तो और विकराल हो सकती है समस्‍या

चीन की मशहूर वैज्ञानिक शी झेंगली ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया को चेताते हुए कहा कि अब तक इसके बारे में जितना भी पता चला है, संभव है कि वह बहुत कम हो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 May 2020 5:50:40

कोरोना को लेकर 'बैट वुमन' की चेतावनी, कहा - ध्‍यान नहीं दिया तो और विकराल हो सकती है समस्‍या

चीन की मशहूर वैज्ञानिक शी झेंगली ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया को चेताते हुए कहा कि अब तक इसके बारे में जितना भी पता चला है, संभव है कि वह बहुत कम हो। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति करने की बजह इस बीमारी को बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या समझते हुए सभी वैज्ञानिक और सरकारें एकजुट होकर इससे मुकाबला करे। उन्होंने यह बात एक सरकारी टीवी को दिए इंटरव्‍यू में कही। दुनिया भर में चमगादड़ में पाए जाने वाले कोरोना वायरस पर अपने काम के लिए मशहूर वायरोलॉजिस्ट ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर सहयोग की बात कही है।

CDC ने कहा, सतह पर मौजूद कोरोना वायरस आसानी से नहीं कर सकता संक्रमित

'बैट वुमन' के नाम से मशहूर चीनी वैज्ञानिक ने कहा कि अगर हम इंसानों को अगले संक्रामक रोग के प्रकोप से बचाना चाहते हैं, तो हमें पहले ही जंगली जानवरों में स्‍वाभाविक रूप से पाए जाने वाले अज्ञात वायरस के बारे में जानना चाहिए और शुरुआती चेतावनी देनी चाहिए। अगर हम उनका अध्ययन नहीं करेंगे, तो संभवतः दूसरा प्रकोप होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर इस पर समय रहते ध्‍यान नहीं दिया गया तो समस्‍या और विकराल हो सकती है।

कोरोना वायरस को लेकर WHO की इस चेतावनी ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बैट वुमन' का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर में इस घातक संक्रमण के 56.07 लाख से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया है और 3.48 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिससे भारत भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत में कोरोना संक्रमण के इस वक्‍त 1.45 लाख से अधिक केस हैं, जबकि 4,167 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

दुनिया में कोरोना का सबसे अधिक कहर अमेरिका में है, जहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख के करीब पहुंच चुका है। यहां इस घातक संक्रमण से अब तक 99,805 लोगों की जान चगई है जबकि 17.06 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील है। ब्राजील में 24 घंटे में 806 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 हजार 51 केस सामने आए हैं। देश में अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां हर दिन होने वाली मौतों की संख्या पहली बार अमेरिका से ज्यादा है। तीसरे नंबर पर रूस, चौथे नंबर पर स्‍पेन और पांचवें नंबर पर ब्रिटेन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ