न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ / कोरोना के बढ़ते कदम ने सभी को चौकाया, महज 13 दिनों में दोगुने हुए मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां मात्र 13 दिनों में कोरोना संक्रमित मरीज दोगुने हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 4:39:40

छत्तीसगढ़ / कोरोना के बढ़ते कदम ने सभी को चौकाया, महज 13 दिनों में दोगुने हुए मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां मात्र 13 दिनों में कोरोना संक्रमित मरीज दोगुने हो गए है। पहले 79 दिनों में 1000 मरीज थे। वहीं, 13 दिनों में अब इनकी गिनती 2018 तक पहुंच गई है। पहला मरीज रायपुर की युवती 18 मार्च को मिली थी। हालांकि, इतने दिनों में 1305 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी भी दी गई है। जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 703 हैं।

रायपुर के 80 इलाकों में कंटेमेंट जोन बनाए गए थे। अब इनमें से 15 को कंटेमेंट मुक्त घोषित किया गया है। यहां 15 दिनों से कोई केस नहीं मिला है। इसमें कुम्हार पारा फाफाडीह, प्रगति नगर गुढ़ियारी, देवेंद्र नगर सेक्टर 5, हाउसिंग बोर्ड कालोनी दोंदेखुर्द, हिमालयन हाइट्स देवपुरी, कबीर नगर, सुंगेरा धरसींवा, गुरुमुख सिंह नगर राजेंद्र नगर, कुकुरबेड़ा आमानाका, शहीद नगर बीरगांव, रामसागर पारा, इतवारी बाजार बीरगांव, चंगोराभाठा, गेलाराम नगर देवपुरी, रावाभाठा बीरगांव शामिल है

शुक्रवार को मिले 70 नए संक्रमित

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने अब मुख्यमंत्री निवास में दस्तक दे दी है। सीएम हाऊस का सुरक्षाकर्मी प्लाटून कमांडर रामलाल सोनी पॉजिटिव मिला है। उसकी ड्यूटी पश्चिमी द्वार पर थी। वहीं मुख्यमंत्री निवास को सैनिटाइज किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार रात तक प्रदेश में 70 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के मेकाहारा कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे दो डॉक्टर और जिला चिकित्सा कार्यालय (सीएमएचओ) के डॉटा एंट्री ऑपरेटर भी शामिल है। इसके अतिरिक्त जांजगीर-चांपा से 18, सरगुजा से 17, रायपुर से 9, बलौदाबाजार से 8, जशपुर से 6, मुंगेली से 4, राजनांदगांव से 3, बिलासपुर से 2, दुर्ग, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

संक्रमित युवती तीन दिनों तक इलाके में घूमती रही

भिलाई के रिसाली में वार्ड 61 प्रगति नगर सड़क-2 निवासी इंटीरियर डिजाइनर युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह पुणे से लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग जब ट्रेस करने घर पहुंची तो पता चला कि वह इलाके में तीन दिनों तक घूमती रही। एडीएम व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को मौके पर गए। निगम के अधिकारी रमाकांत साहू को नेवई थाने में युवती के खिलाफ केस दर्ज कराने निर्देश दिए हैं। युवती ने पुणे से फ्लाइट में एयरपोर्ट उतरने के बाद एम्स में अपने सैंपल दिए थे। उसे होम क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया था।

दोस्तों की मदद से क्वारैंटाइन सेंटर से भागा कोरोना संदिग्ध

रायगढ़ में गुरुग्राम हरियाणा से आए श्रीकांत जांगड़े को संदिग्ध मानते हुए स्थानीय प्रशासन ने सारंगढ़ के सुवाताल क्वारैंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रखा था। दूसरे दिन ही उसने फोन कर गांव से दोस्तों को बुला लिया और भाग निकला। रात में क्वारैंटाइन में रह रहे लोगों का मिलान कराया गया तो पता चला। पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह बाइक पर युवकों के साथ घूमता मिला। इसके बाद पुलिस ने साथ ले जाने वाले युवकों सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब सभी को क्वारैंटाइन में रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका