Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs RR : प्ले-ऑफ की उम्मीद के लिए दोनों को जीत की दरकार, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद के लिए दोनों टीम को इस मैच में जीत की दरकार रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 10:23:28

CSK Vs RR : प्ले-ऑफ की उम्मीद के लिए दोनों को जीत की दरकार, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 37वां मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। दोनों ही टीम की अंकतालिका में स्थिति कमजोर हैं और समान अंकों के साथ अंतिम स्थानों पर हैं। ऐसे में आज का मैच दोनों के लिए करो या मरो जैसी स्थिति हैं। प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद के लिए दोनों टीम को इस मैच में जीत की दरकार रहेगी। हारने वाली टीम के लिए प्ले-ऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को शारजाह में 16 रन से हराया था। सीजन के चौथे मैच में रॉयल्स ने 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई 200 रन ही बना सकी थी।
डु प्लेसिस और वॉटसन चेन्नई के टॉप स्कोरर

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने बनाए हैं। डु प्लेसिस ने अब तक 365 और वॉटसन ने 277 रन बनाए हैं। इनके बाद अंबाती रायडू 237 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान के लिए सैमसन और तेवतिया टॉप स्कोरर

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने अब तक सबसे ज्यादा 236 रन बनाए हैं। इसके बाद राहुल तेवतिया का नंबर आता है। तेवतिया ने सीजन में अब तक 222 रन बनाए हैं। इनके अलावा स्टीव स्मिथ 220 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

करन और शार्दूल चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज

चेन्नई के लिए सीजन में सैम करन और शार्दूल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। करन ने ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए हैं। वहीं, शार्दूल ने अब तक 9 बल्लेबाजों को आउट किया है। इनके अलावा दीपक चाहर ने सीजन में 8 विकेट लिए हैं। राहुल तेवतिया राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स को कई मैच अपने दम पर जिताने वाले राहुल तेवतिया ने अपनी टीम के लिए सीजन में सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं। इसके बाद कार्तिक त्यागी का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 5 विकेट लिए हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

चेन्नई ने 3 बार खिताब जीता, राजस्थान एक बार चैम्पियन बनी

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार ( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, राजस्थान एक बार (2008) में फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम किया।

सीएसके का आईपीएल में 59.82% सक्सेस रेट

आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 156 मैच खेले, जिसमें 78 जीते और 76 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, सीएसके ने अब तक 174 में से 103 मैच जीते और 70 हारे हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 50.32% और सीएसके का सबसे ज्यादा 59.82% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका