न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : दूध के बाद अब पकड़ा गया टैंकरों से केमिकल चोरी का गिरोह, 4 गिरफ्तार, 3 वाहन जब्त

अलवर के मत्स्य उद्योग क्षेत्र (एमआईए) से भेजे जाने वाले कास्टिक सोडा के टैंकरों से बड़ी मात्रा में केमिकल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 1:30:11

अलवर : दूध के बाद अब पकड़ा गया टैंकरों से केमिकल चोरी का गिरोह, 4 गिरफ्तार, 3 वाहन जब्त

हाइवे पर दूध चोरी के बाद पुलिस ने अब अलवर के मत्स्य उद्योग क्षेत्र (एमआईए) से भेजे जाने वाले कास्टिक सोडा के टैंकरों से बड़ी मात्रा में केमिकल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा है। प्रशिक्षु आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेय ने शुक्रवार रात रामगढ़ कस्बे के सागर मैरिज होम के सामने एक खेत में पंजाब जा रहे टैंकर से केमिकल चोरी कर 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ये लोग टैंकर से केमिकल चोरी कर इसे जमीन में करीब 10 फीट गहरे टैंक में खाली कर रहे थे। प्रशिक्षु आईपीएस मैत्रेय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस टीम नौगांवा मार्ग पर एक खेत में पहुंची। यहां करीब 40 हजार लीटर क्षमता भूमिगत टैंकर बना इसमें टैंकरों से केमिकल चोरी किया जा रहा था। मौके से चोरी किए केमिकल को भरने के लिए लाया गया एक टैंकर वाहन और एक कार को जब्त किया गया है।

आरोपी प्रत्येक टैंकर से लगभग 15 हजार लीटर केमिकल चोरी करने के बाद उसमें उतना ही पानी भरकर आगे रवाना कर देते थे। इसे निजी स्तर पर साबुन-सर्फ आदि बनाने वाली कंपनियों को बेच दिया जाता था। मामले में मुख्य आरोपी अलवर शहर के मुल्तान नगर निवासी विनोद कुमार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

40 हजार लीटर का टैंक 90 हजार में खरीदा

पुलिस की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। आईपीएस मैत्रेय ने बताया कि खेत के मालिक और इस गिरोह के साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से बड़ी मात्रा में चोरी का केमिकल, दो टैंकर तथा कार जब्त की गई है। आरोपी विनोद से पूछताछ में पता चला है कि केमिकल चोरी कर स्टोर करने के लिए उसने एक कबाड़ी से 40 हजार लीटर क्षमता का टैंकर 90 हजार रुपए में खरीदा था। पिछले लगभग 9 महीने से आरोपी इस काम को कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे

AAP में बड़ा बिखराव, राघव चड्ढा के साथ दो-तिहाई सांसद BJP में जाने को तैयार

बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?

दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज

अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल

कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट

उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त

कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान

सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा

टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट

Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर

यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें