न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBSE 10th result 2018: नतीजे घोषित, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 May 2018 1:45:44

CBSE 10th result 2018: नतीजे घोषित, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अब cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च 2018 से शुरू की थीं। इसी साल 8 साल बाद 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 16,38,428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस बार सीबीएसई दसवीं के स्टूडेंट्स को इंग्लिश के पेपर में 2 अंकों का मुआवजा मिलेगा। सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में टाइपिंग की गलतियों के लिए छात्रों को 2 अंकों की राहत देगा। ये फैसला सीबीएसई ने कुछ दिन पहले लिया था।

परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलतियां

आपको बता दे , कई शिक्षकों तथा छात्रों ने बोर्ड से कहा था कि 12 मार्च को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलतियां थीं। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बोर्ड से कहा था कि प्रश्न पत्र के कॉम्प्रेहेंशन पैसेज में कुछ गलतियां हैं। विद्यार्थियों को पैसेज पढ़कर endurance, obstruction और motivation वर्ड्स के सिनोनेम्स लिखने थे। लेकिन उन्हें उन्हे जिस पैराग्राफ में ऐसा करने के लिए कहा गया था वो गलत था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''टाइपिंग की गलती संज्ञान में आई और बोर्ड की नीति है कि छात्रों को कोई नुकसान नहीं हो। अंक पत्र (मार्किंग स्कीम) को छात्रों के हित में बनाया गया है और जिन छात्रों ने उस सवाल का हल किया है उन्हें दो अंक दिए जाएंगे।

इस वर्ष 16.88 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा दी थी। सीबीएसई की 2018 की (10वीं व 12वीं में संयुक्त रूप) बोर्ड परीक्षाओं में दुनिया भर से 28 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था।

CBSE CLASS 10th Results 2018 ऐसे करें चेक

- CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर लॉगइन करें
- इसके बाद होम पेज पर CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी सिर्फ एक क्लिक में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एसएमएस से, फोन से

स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें cbse10<रॉल नंबर><सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।

IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।

इस बार 10वीं का मैथ्स का पेपर लीक होने के चलते काफी हंगामा हुए था। सीबीएसई ने मैथ्स का पेपर दोबारा न कराने का फैसला लिया था।

सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे 26 मई को घोषित कर दिए थे। 12वीं में 83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। 500 में से 499 अंक प्राप्त कर नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत