न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से कराई बॉडी पेंटिंग, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

फातिमा ने ये वीडियो 'बॉडी एंड पॉलिटिक्स' नाम से पोस्ट किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बीच, केरल के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले पर 10 दिनों के अंदर पतनमतिट्टा जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 1:43:15

एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से कराई बॉडी पेंटिंग, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश को लेकर सुर्खियों में आईं ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा एक बार फिर चर्चा में है। रेहाना पर आरोप है कि उन्होंने अपने नाबालिग बच्चों से अपने हाफ न्यूड बॉडी पर पेंटिंग कराई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। ये मामला सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता ए।वी। अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर पतनमतिट्ठा जिले की तिरुवाला पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

फातिमा ने ये वीडियो 'बॉडी एंड पॉलिटिक्स' नाम से पोस्ट किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बीच, केरल के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले पर 10 दिनों के अंदर पतनमतिट्टा जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

who is rehana fatima,rehana fatima controversy,rehana fatima,nude body painting,kerala news,kerala activist rehana fatima,news

वीडियो में दिख रहा है कि रेहाना टॉपलेस होकर लेटी हैं और उनके बच्चे शरीर पर पेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करते हुए लिखा कि आंख में संक्रमण की वजह से वह आराम कर रही थीं और इस दौरान उनके बच्चों ने शरीर पर पेंटिंग की। उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली हैं और 18 दिनों के लिए जेल भी जा चुकी हैं।

who is rehana fatima,rehana fatima controversy,rehana fatima,nude body painting,kerala news,kerala activist rehana fatima,news

19 जून को सोशल मीडिया पर किया था वीडियो अपलोड

बता दे, ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने 19 जून को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अर्धनग्न होकर लेटी हैं और अपने नाबालिग बच्चों से पेंटिंग कर रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल हुआ। रेहाना के खिलाफ गैर जमानती अपराध के तहत केस दर्ज हुआ है। उन पर आईटी एक्ट की धारा 67, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और केरल पुलिस ऐक्ट की धारा 120 के तहत मामला दर्ज हआ है।

रेहाना फातिमा का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। मॉडल-ऐक्टर रेहाना का नाम मार्च 2018 में भी सुर्खियों में आया था जब रेहाना ने अपनी टॉपलेस तस्वीर अपलोड की थी। एक तस्वीर में रेहाना दो तरबूजों के साथ नज़र आ रही थीं। रेहाना ने कोझीकोड के एक मुस्लिम प्रफेसर की ओर से स्तनों को लेकर महिलाओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में ये कदम उठाया था।

who is rehana fatima,rehana fatima controversy,rehana fatima,nude body painting,kerala news,kerala activist rehana fatima,news

रेहाना फातिमा 2018 में सबरीमाला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। अक्सर विवादों में रहने वाली फातिमा 2014 में कोच्चि में मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' कैम्पेन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उनके पार्टनर मनोज ने किस की वीडियो क्लिप फेसबुक पर शेयर की थी। इस पर काफी बवाल हुआ था। बता दे, रेहाना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। सामाजिक-सांस्कृतिक और लैंगिक मुद्दों पर वह अपनी राय लिखती हैं। रेहाना ने एका नाम की एक फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म को उनके पार्टनर मनोज के श्रीधर ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म इंटरसेक्सुअलिटी की थीम पर बनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका