न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन-5 पर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने 30 मई तक राज्यों से मांगे सुझाव

बैठक में राज्यों से हालात को और बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव मांगे गए हैं। राज्यों से यह भी पूछा गया कि 31 मई के बाद वह अपने राज्य में और कौन-कौन से नए कदम उठाना चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 May 2020 3:13:08

लॉकडाउन-5 पर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने 30 मई तक राज्यों से मांगे सुझाव

31 मई को देश में चल रहा लॉकडाउन 4 खत्म होने वाला है ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कयास लगाई जा रही है कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। जिसके लिए आज कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक की। इस बैठक में अनेक राज्यों के निगम कमिशनरों को भी शामिल किया गया है। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार ने राज्यों को सुझाव देने के लिए शनिवार तक का समय दिया है। बैठक में राज्यों से हालात को और बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव मांगे गए हैं। राज्यों से यह भी पूछा गया कि 31 मई के बाद वह अपने राज्य में और कौन-कौन से नए कदम उठाना चाहते हैं।

लॉकडाउन की स्थिति पर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रमुख स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। ये पहली बार हुआ जब कैबिनेट बैठक में राज्यों के निगम कमिश्नरों को भी शामिल किया गया।

राजीव गाबा ने इस कोरोना संकटकाल में समय-समय पर राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की हैं और उनसे स्थिति की पूरी जानकारी ली है। इससे पहले 17 मई को कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। इस दौरान राज्यों को ट्रेनों को चलाने की अनुमति देने से जुड़ी चर्चा हुई थी और कोरोना के संकट को लेकर राज्यों के किए जा रहे प्रयासों पर समीक्षा की गई थी। तब लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से यह तो पक्का है कि दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन का बढ़ना लगभग तय है। हालाकि, जैसा की लॉकडाउन 4 में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लोगों को काम करने की छूट मिली है उसे देखते हुए लॉकडाउन 5 में छूट का दायरा और बढ़ाया जा सकता है। लेकिन खबर है कि कोरोना की ज्यादा मार सह रहे इलाकों में राहत नहीं दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन 5 में 11 शहरों पर सख्ती जारी रहेगी। ये वो शहर हैं जहां कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिन शहरों में पाबंदी जारी रह सकती है वो दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता हैं। इन 11 शहरों में भारत में कुल कोरोना संक्रमित केस के 70% मामले मिले हैं, जबकि अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और मुंबई में ये और खतरनाक है। यहां देश के कुल मरीजों के 60% लोग पाए गए हैं।

बता दे, देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 609 हो गई। बुधवार को 1 लाख 16 हजार 41 सैम्पल की जांच की गई। यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मई को 1 लाख 15 हजार 364 सैम्पल की जांच की गई थी। 19 मई के बाद 25 और 26 मई को छोड़कर हर दिन एक लाख से ज्यादा जांच हुई हैं। 25 मई को 90 हजार 170 और इसके अगले दिन 92 हजार 528 रिपोर्ट आई थीं। अब तक कुल 32 लाख 42 हजार 160 सैम्पल जांचे जा चुके हैं। गुरुवार को राजस्थान में 131, ओडिशा में 67 और चंडीगढ़ में 9 मरीज मिले। इनमें अलावा 319 मरीज और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह जानकारी नहीं मिल सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका