न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सिविल इंजीनियर के घर में चोरों ने लगाई सेंध, चुराई नकदी और जेवर

एक चोरी की वारदात जोधपुर में देखने को मिली जहां एक सिविल इंजीनियर के घर में चोरों ने सेंध लगाई एवं सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 5:37:51

जोधपुर : सिविल इंजीनियर के घर में चोरों ने लगाई सेंध, चुराई नकदी और जेवर

चोर अपनी वारदात को अंजाम देने के लिए अच्छे से रेकी करते हैं ताकि पकड़े जाने की संभावना बहुत कम हो। ऐसी ही एक चोरी की वारदात जोधपुर में देखने को मिली जहां एक सिविल इंजीनियर के घर में चोरों ने सेंध लगाई एवं सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। शहर के कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार में रहने वाले एक सिविल इंजीनियर परिवार के लोगों से मिलने 31 दिसम्बर को सिरोही गए थे। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है।

कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार में मकान नंबर सी- 52 निवासी सिविल इंजीनियर अंकुर वर्मा पुत्र गोरधनलाल ने पुलिस को बताया कि 31 दिसम्बर की सुबह वह परिवार के सदस्यों के साथ अन्य रिश्तेदारों से मिलने सिरोही गया था। इस बीच घर सूना पड़ा था। 1 जनवरी को वह घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। अज्ञात चोरों ने घर से चांदी के सिक्कों के साथ मंगलसूत्र, कड़ा जोड़ी, पायजेब, सोने के छोटे मोटे आइटम के साथ ही 30 हजार नकद ले गए। एसआई हरी सिंह के अनुसार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शहर में सूने व बंद मकानों में हो रही लगातार चोरियों को लेकर अब आमजन के साथ खुद पुलिस भी सजगता को लेकर एक पहल करने जा रही है। इसके आदेश भी जल्द ही जारी किए जा सकते है। यानी अब आप घर सूना छोड़कर जा रहे हैं तो नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी सूचना दे सकते है। इसके लिए बाकायदा पुलिस घर की रखवाली के लिए गश्त रखेगी। इसके अलावा बीट कांस्टेबल प्रभारी, रात्रिकालीन गश्त पर रहने वाले पुलिस अधिकारी को ध्यान रखना होगा। कमिश्ररेट पुलिस इसके लिए एक आदेश जल्द ही निकाल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली

‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर