न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस में सामने आया नया वीडियो, 14 जून को एक्टर की बॉडी के पास काले बैग के साथ नजर आया एक व्यक्ति, मिस्ट्री गर्ल से भी मिला

रिपब्लिक टीवी द्वारा जारी इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में एक आदमी सुशांत की बॉडी के पास काला बैग पकड़े नजर आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 2:52:03

सुशांत केस में सामने आया नया वीडियो, 14 जून को एक्टर की बॉडी के पास काले बैग के साथ नजर आया एक व्यक्ति, मिस्ट्री गर्ल से भी मिला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही हैं। इस बीच एक न्यूज चैनल ने अभिनेता की मौत वाले दिन के कई तस्वीरें और अनसीन वीडियो मिलने का दावा किया है। वीडियो में एक आदमी और एक महिला को संदिग्ध बताया जा रहा है। इस आदमी और मिस्ट्री वुमन को लेकर सुशांत के परिवार ने सवाल उठाया है। रिपब्लिक टीवी द्वारा जारी इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में एक आदमी सुशांत की बॉडी के पास काला बैग पकड़े नजर आ रहा है। इसने लाइट पिंक कलर की कैप लगाई हुई है। इसे सुशांत का हाउस मैनेजर दीपेश सावंत बताया जा रहा है। इस आदमी को बैग थामे सीढ़ियों से उतरते भी देखा जाता है।

इसी वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के बिल्डिंग कम्पाउंड में दौड़ती नजर आती है। वह जाकर इस ब्लैक ड्रेस वाले शख्स से मिलती है और कुछ बात करती है। इसके बाद ब्लैक ड्रेस वाले व्यक्ति के हाथ से बैग गायब नजर आता है। खास बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा होता है, तब मुंबई पुलिस भी वहीं मौजूद रहती है। वीडियो में दोनों का ही चेहरा मास्क से ढका है, इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। इस वीडियो को लेकर इस चैनल ने सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह से भी बात की है। उन्होंने इन वीडियोज में नजर आ रहे शख्स और महिला पर शक जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस महिला की पहचान का पता लगाया जाए।

क्या है परिवार का सवाल?

वीडियो देखने के बाद सुशांत की फैमिली वकील विकास सिंह ने संदिग्ध शख्स, बैग और महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए।'

विकास सिंह ने इसे लेकर मुंबई पुलिस को भी घेरा है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कैसे एक अनजान शख्स और महिला क्राइम सीन में आ-जा सकती है। उन्होंने संदेह जताया कि कहीं यह सब सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल

विकास सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘मैंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखी है। इसमें मौत का समय नहीं लिखा, जो बहुत ही जरूरी जानकारी है। उसे मारकर लटकाया गया या वह लटककर मरा? यह सब मौत के समय से ही स्पष्ट होता है।’’

सिंह ने आगे कहा, 'सबूत गायब होने से सीबीआई का काम मुश्किल होगा। मुंबई पुलिस बहुत सक्षम है, लेकिन इस मामले में वह फिसल गई। कहा जा रहा है कि सुशांत ने सुबह जूस पिया था, लेकिन किसी ने भी उन्हें जूस पीते नहीं देखा। ऐसे में पोस्टमॉर्टम में दी गई समय की डिटेल से ही पता चलेगा कि कहीं उनकी मौत एक रात पहले तो नहीं हुई? कूपर अस्पताल से तो किसी को भी आसानी से कोई भी सर्टिफिकेट मिल जाता है। यह बहुत बदनाम हॉस्पिटल है। सुशांत को पोस्टमॉर्टम के लिए वहां ले जाना संदिग्ध है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत